प्रधानमंत्री की मन की बात देशवासियों को जागृत व प्रेरित करने का महा अभियान : गुरु खुशवंत साहेब


रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 30 जून 2024, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात जनता और प्रधान सेवक के बीच संवाद का सेतु हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 111वें मन की बात के सीधा प्रसारण को आरंग विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय युवा विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने मंदिर हसौद नगर पालिका नगरवासियों के साथ पूरा उत्साह और उमंग के साथ सुना। मन की बात कार्यक्रम आज देश के सबसे प्रसिद्ध कार्यक्रम बन गया है। मन की बात में कल,आज और कल की बाते समाहित रहते हैं।                                        "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 111वें मन की बात संस्करण पर गुरु खुशवंत साहेब ने दी जानकारी" 

 गुरू खुशवंत साहेब आरंग विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज चुनाव आयोग और उससे जुड़े सभी कर्मियों को सफल संचालन के लिए बधाई देते हुए मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानमंत्री जी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण की अपील की है। आइये हम सभी एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण करें एवं हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर अन्य लोगो को भी इस अभियान में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री जी ने हुल दिवस,माँ के स्नेह व महत्व, कार्थुम्बी छाते,टोक्यो ओलम्पिक, कुवैत रेडियों, तुर्कमेनिस्तान गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा अनावरण,योग दिवस, आंध्रप्रदेश के अरकु कॉफी,जम्मू कश्मीर की स्नो पीस, आकाशवाणी के संस्कृत बुलेटिन के 50 वर्ष पूर्ण , बेंगलुरु के कब्बन पार्क की जानकारी मन की बात के मध्याम से प्रमुख रुप से दी।

गुरु खुशवंत साहेब ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात केवल एक कार्यक्रम ही नहीं हैं बल्कि यह एक महाअभियान हैं देशवासियों को प्रेरित करने का, नागरिकों को जागृत करने का,देश की ताकत से अवगत कराने का। मन की बात के माध्यम से नागरिकों को नवीन अविष्कारों के साथ-साथ पुरस्कार व घटनाओं की भी जानकारी मिलती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जब मन की बात के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य कर रहे नागरिकों की जानकारी देते हुए उनके कार्यों की चर्चा करते हैं तो यह पल करोड़ों लोगो के लिए प्रेरणा बन रही होती हैं। यही प्रेरणा एक दिन समाज के साथ-साथ देश का नाम रोशन करती हैं। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं आमजन अधिक संख्या में उपस्थित थे।