कोरबा जिले में हाथियों का आतंक, वन अमला सतर्क

                      भुनेश्वर प्रसाद कुर्रे 
    कोरबा (छत्तीसगढ़ महिमा)। 24 जून 2024,
कोरबा वन मंडल में हाथियों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार 10 हाथियों का झुंड ग्राम पसरखेत से जब आगे बढ कर कोरबा रेंज के ग्राम दरगा होते हुए अब ग्राम केराकछार पहुंच गया है। हाथियों ने यहां पहुंचने से पहले रास्ते में ग्राम बताती में एक ग्रामीण के बाड़ी में लगे फेंसिंग तार व खंभे को तोड़ दिया इतना ही नही केले और सब्जी की फसल को भी चौपट कर दिया है।
बड़ी संख्या में हाथियो के पहुंचने पर वन अमला सतर्क : डिप्टी रेंजर 
डिप्टी रेंजर श्री केशरवानी ने बताया कि बडी संख्या में हाथियो के ग्राम केराकछार पहुंचने पर वन अमला सतर्क हो गया है। ग्राम केराकछार व आस पास के ग्राम में मुनादी कराने के साथ ही ग्रामीणों को सावधान कर दिया गया है। 10 हाथियो के अलावा 03 हाथी धरमजयगढ़ वन मंडल से कुदमुरा रेंज के ग्राम चचिया पहुंच गए है। जिसकी निगरानी वन विभाग द्वारा की जा रही। ताकि हाथियों से किसी भी ग्रामीण जनों की जान माल की क्षति न हो और हाथी की उत्पातों से जल्द काबू पा सकें।
वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के साथ सतर्क हो गए हैं।