भुनेश्वर प्रसाद कुर्रे
कोरबा (छत्तीसगढ़ महिमा)।30 जून 2024,
बालको वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेला से लगे नवाडीह टापरा निवासी एक महिला जंगल में पुटू संग्रहण करने गई थी। उस दौरान एक भालू ने उस पर हमला कर दिया। घटना में महिला की सिर में गंभीर चोट आई है। घायल महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराई गई है। मानसून शुरू होने के बाद जंगल में इन दिनों पुटू उगने लगा है। इसे सब्जी के रूप में लोग उपयोग करते है। बाजार में इसकी अच्छी खासी मांग है। ग्राम नवाडीह टापरा निवासी दिलीप भगत ने बताया कि उसकी पत्नी कमला भगत जंगल में पुटू संग्रहण करने गई थी। उसके साथ में गांव के अन्य महिलाएं भी शामिल थी। सभी अलग - अलग जगह में पुटू संग्रहित कर रही थी। जिस स्थान में कमला भगत पुटू निकाल रही थी वहां अधिक वन झाड़ियां थी। जिसके बीच में भालू छिप कर बैठा था। जिसे कमला भगत नहीं देख पाई। पुटू संग्रहण के लिए जैसे ही वह झाड़ियों के नजदीक पहुंची तब भालू ने उस पर हमला कर दी। इतने में चीख पुकार मचाते हुए कमला भगत वहां से भागने लगी। आपसी द्वंद्व में भालू ने कमला भगत की सिर पर पंजे से वार किया,जिससे उसका पूरा शरीर खून से लथपथ हो गई। महिला की आवाज सुन कर आस पास के लोग बचाव करने उसकी ओर दौड़े। अधिक संख्या में लोगों को देख कर भालू जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन कर्मियों की दी।
