
मुंगेली (छत्तीसगढ़ महिमा)। 04 मई 2024,
शराब फेक्ट्री धूमा से निकलने वाली अपशिष्ट पदार्थों और केमिकल युक्त पानी से आस पास की कृषि भूमि बंजर होने और नदी के जल दूषित होने पर कार्रवाई किया गया। बी.आर.ठाकुर एस.डी.एम. पथरिया के द्वारा फेक्ट्री को नोटिस जारी किया गया है। जिले मुंगेली के पथरिया विकास खंड अंतर्गत ग्राम धूमा में शराब फेक्ट्री संचालित है। इससे लगे कृषि भूमि फैक्ट्री से प्रभावित है। दूषित होने के कारण किसानों को कम पैदावार और कृषि भूमि बंजर होने की चिंता सताने लगा है। शराब फेक्ट्री की केमिकल युक्त पानी सीधे नदी में जाने से मछली भी मारने लगे हैं। नदी में पानी के ऊपर केमिकल के कारण बदबू से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है वहीं पानी पशु पक्षी के पीने योग्य नहीं है। मामले में श्री ठाकुर एस.डी.एम.पथरिया ने इसे गंभीरता से लिया,उन्होंने फेक्ट्री को नोटिस जारी कर लोगों की समस्याओं से अवगत कराया।
ग्रामीणों ने अधिकारियों को शिकायत में गिनाया समस्या
ग्रामीणों ने इसे लेकर जिले के अधिकारियों से इस सम्बंध में लिखित शिकायत के बाद भी किसी तरह ध्यान नहीं दी गई। ग्रमीणों की लगातार शिकायत और शराब फेक्ट्री से निकलने वाले केमिकल,बदबूदार पानी जब नदी में अधिक मात्रा में केमिकल पानी के ऊपर फैल जाने से नदी के किनारे बसे हुए गरीब परिवार और आस पास नदी किनारे खेती किसानी करने वाले किसानों की शिकायत करने के बाद कुम्भकरणी निद्रा में सोये अधिकारी जागे। नदी में शराब फैक्ट्री की केमिकल युक्त जहरीली पानी नदी के ऊपर अधिक मात्रा में फैल चुका है। टीम ने मौके में पहुंच कर सत्यापन की और नोटिस जारी किया। वहीं लोगों ने बताया कि शराब फेक्ट्री संचालक को खानापूर्ति के लिए नोटिस भेजा गया है। एस.डी.एम.भरोस राम ठाकुर के शिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए शराब फैक्ट्री के संचालक के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 133(1) (च) के तहत कार्रवाई किए जाने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके साथ ही क्षेत्रीय प्रबंधक पर्यावरण संरक्षण मंडल बिलासपुर से तत्काल जांच रिपोर्ट मांगा गया है।
किसानों ग्रामीणों की शिकायत पर
एस.डी.एम. ने की कार्रवाई
इस संबंध में एस.डी.एम. पथरिया बी.आर.ठाकुर ने कहा है कि शराब फेक्ट्री धूमा से केमिकल युक्त दूषित पानी को सीधे नदी में छोड़ दिया गया। इससे नदी का जल दूषित हो रहा है। कृषि भूमि बंजर और नदी की पानी दूषित होने की शिकायत आप पास के गांव वालों ने किया था इसके आधार पर नोटिस दिया गया हैं।