अभिषेक मर्डर मिस्ट्री में असंतुष्ट परिजन मिले अरुण साव उपमुख्यमंत्री से

अभिषेक मर्डर मिस्ट्री में असंतुष्ट परिजन मिले डिप्टी सीएम साव से
सारंगढ़़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 4 मई 2024, 
सारंगढ़ के बहुचर्चित अभिषेक मर्डर मिस्ट्री 47 दिन बीतने के बाद आज भी सारंगढ़ के चौक चौराहों पर चर्चा का विषय बना हुआ है। युवा व्यापारी अभिषेक केसरवानी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी निखिल बरेठ को दोषी साबित कर सलाखों के पीछे भेजा,लेकिन यह बात मृतक अभिषेक के परिजनों द्वारा आजतक पूर्णत: स्वीकार्य नहीं हो पाया है।
पूर्व में कुछ दिनों पहले दूसरे व्यापारी गोपेश की दर्दनाक हत्या के बाद मृतक अभिषेक के परिजनों को इंस्टाग्राम के माध्यम से धमकी मिला। जिससे मामला और गर्म होता चला गया,जिसके कारण व्यापारियों ने थाना पहुंच कर सारंगढ़ बंद का ऐलान कर दिया और सारंगढ़ बंद सफल करने में व्यापारियों के साथ आम जनता ने भी बंद को सफल बनाने में सहभागिता निभाया। 
इसके बाद अभिषेक के परिजनों ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से मिल कर न्याय की गुहार लगाया और उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मिले। जिस पर अरुण साव ने तत्काल एस.पी.शर्मा को दूरभाष से संपर्क कर तत्काल उचित जांच कार्यवाई करने का आदेश दिया।अब आगे यह देखना होगा कि पुलिस कप्तान आगे क्या रणनीति बना कर उप मुख्यमंत्री अरुण साव के आदेशों का किस प्रकार पालन करते है और अभिषेक के परिजनों को किस तरह से संतुष्ट करते है।