इंदु बंजारे पामगढ़ विधायक ने करोड़ो के विकास कार्यो का किया भूमि पूजन

पामगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 04 अक्तूबर 2023,
पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगीडीपा  व मुरली के मध्य उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य लागत राशि 1 करोड़ 86 लाख 83 हजार रुपए सी सी रोड निर्माण कार्य लागत राशि 12 लाख 8 हजार रूपए, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत राशि 6 लाख रूपए, हाई मास्क लाईट प्रतिस्थापन कार्य लागत राशि 5 लाख रूपए का इंदु बंजारे पामगढ़ विधायक ने किया भूमि पूजन। संबंधित ग्राम वासियों के द्वारा पामगढ़ विधायक का सिक्को से तौल कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दुजराम बौद्ध, जिलाध्यक्ष बसपा डॉ.रोहित डहरिया,संयोजक कमला खूंटे, विधानसभा प्रभारी लक्ष्मी महेश,विधानसभा अध्यक्ष शत्रुहन नेताम,महेश्वर लहरे सरपंच प्रतिनिधि,जोगीडीपा राकेश खूंटे पूर्व सरपंच लगरा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता ग्रामवासी उपस्थित रहे।