सक्ती (छत्तीसगढ़ महिमा)। 22 सितंबर 2023,
श्याम बाई साहू महिला संगठन प्रमुख ने बताया कि 22 गांव से मिला हुआ एक कलस्टर तैयार किया गया। जिसमें महिला समिति द्वारा लेनदेन किया जाता है और ब्याज की दर 50% होता है इसमें से लेकर ग्राम संगठन पदाधिकारी द्वारा गांव में संगठन के माध्यम से पैसे का लेनदेन किया जाता है। जिसमें महिलाओं को आर्थिक सुविधा दी जाती है। इसके अलावा श्याम बाई साहू द्वारा शासन प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं तहत महिला समिति को मिलने वाली सुविधाएं को विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए जानकारी दी गई। इस दौरान आयोजित महिला संगठन के बैठक में विभिन्न स्थानों से पहुंचे महिला समिति के पदाधिकारी गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे।