डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 22 सितंबर 2023, भुनेश्वर शोभाराम बघेल डोंगरगढ़ विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन ने अपने क्षेत्र के डोंगरगढ़ शहर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें निम्नांकित निर्माण विकास कार्य शामिल हैं - वार्ड क्रमांक 18 में सेन समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (लागत राशि10 लाख रूपए)। वार्ड क्रमांक 07 में सतनामी समाज का सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (लागत राशि 6.50 लाख रूपए)। वार्ड क्र. 08 में जोडा जैतखाम (लागत राशि 3.00 लाख रूपए),सतनाम भवन के सामने अहाता निर्माण कार्य (लागत राशि 5.00 लाख रूपए)।
आंगनबाडी भवन निर्माण कार्य (लागत राशि 7.85 लाख रूपए ) एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (लागत राशि 13.87 लाख रूपए) शामिल हैं। इस दौरान भुनेश्वर शोभाराम बघेल डोंगरगढ़ विधायक ने समस्त सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे तथा समस्त क्षेत्रवासियों को इन विकास कार्यों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।