
सारंगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 26 अगस्त 2023,
बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक के दावेदार अशोक कुमार घृतलहरे ने नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार से भेट कर उन्हें संगठन के नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अशोक कुमार घृतलहरे ग्राम सुकली संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म स्थली गिरौदपुरी के रहने वाले हैं वे पूर्व में खरसिया के एसडीएम और जांजगीर चांपा जिले के अपर कलेक्टर के बाद वर्तमान में डॉ. चरण दास महंत छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष के विशेष सहायक के पद पर कार्यरत रहे थे। क्षेत्र की विकास दशा और दिशा को देखते हुए उन्होंने विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ से विधायक प्रत्याशी के लिए दावेदारी पेश किया है। उन्होंने श्री मालाकार जिलाध्यक्ष से कहा कि आपके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। वर्तमान परिदृश्य में आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर विस्तृत चर्चा किया गया। इस चुनाव में पुनः कांग्रेस पार्टी की सरकार एवं बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय दिलाने एकजुट होकर कांग्रेसी कार्यकर्ता को मजबूत करने की भी बात कही। इस दौरान श्री घृतलहरे के साथ उनके समर्थक राजेश शुक्ला वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता रायगढ़,अमित अजगल्ले, वीरेंद्र श्रीवास्तव,धनसाय एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।