जैजैपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 11 अगस्त 2023, नवीन जिला सक्ती के विधान सभा क्षेत्र जैजैपुर के ग्राम पंचायत कूटराबोड सतनाम आश्रम में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता, रेशम लाल जांगड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रथम सांसद की पुण्य तिथि 11 पर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा। जिसमें सतनामी समाज के अधिकारी कर्मचारी गण, जन प्रतिनिधि सरपंच गण, सामाजिक कार्यकर्ता गण, सामाजिक संगठन के प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज,भीम आर्मी, सतनामी समाज के जिले भर के विभिन्न संगठनों के साथ संत ज्ञानी प्रवक्ता सत्संगी गणों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया हैं। इस दौरान उन्हे सम्मान समारोह में सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम जिला स्तरीय के रूप में किया जाएगा। यहां प्रति माह के प्रथम दिवस 1 तारीख को सतनाम सत्संग का आयोजन सहित सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक जन जागृति कार्यक्रम निरंतर समय वर आयोजित किया जाता रहा हैं। जिसमे विभिन्न स्थानों से संत श्रद्धालु दर्शनार्थी पर्यटक सत्संगी गणों द्वारा प्रवचन सत्संग किया जाता रहा हैं। प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव के विधान सभा क्षेत्र जैजैपुर जिला सक्ती की मुख्यालय के रूप में संचालित होते आ रहा हैं। सतनाम आश्रम के अध्यक्ष शखा राम भारद्वाज,संत पंडित राम दास जी, देव राम रात्रे कनकपुर,संत कृष्ण कुमार सोनवानी, लोचन प्रसाद रात्रे आदि पदाधिकारी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सतनामी समाज के सभी लोगों को इस पुनीत कार्य में शामिल हो मिनीमाता, रेशम लाल जांगड़े को उनके पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील किया गया हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक केशव प्रसाद चंद्रा शामिल होंगे। कार्यक्रम 11 से 04 बजे तक निरंतर चलता रहेगा उसके बाद रात्रिकालीन संत समागम सत्संग भजन कार्यक्रम होगा।