रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 18 अगस्त 2023,
भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में गत दिनों बुधवार को सम्पन्न हुआ। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य गण उपस्थित थे। केन्द्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है जिसमें छत्तीसगढ़ से 21 नाम शामिल है -
प्रेमनगर - भूलन सिंह मरावी, भटगांव - श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रतापपुर (अजजा) - श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्थे, रामानुजगंज (अजजा) - रामविचार नेताम, लुन्ड्रा (अजजा) - प्रबोज भींज, खरसिया - महेश साहू, धर्मजागढ़ (अजजा) - हरिश्चन्द्र राठिया, कोरबा - लखनलाल देवांगन, मरवाही - प्रणव कुमार मरपच्ची, सरायपाली (अजा) - श्रीमती सरला कोसरिया, खल्लारी - श्रीमती अलका चंद्राकर, अभनपुर - इन्द्रकुमार साहू, राजिम - रोहित साहू, सिहावा (अजजा) - श्रवण मरकाम, डौंडीलोहारा (अजजा) - देवलाल हलवा ठाकुर, पाटन - विजय बघेल, सांसद, खैरागढ़ - विक्रांत सिंह, खुज्जी - श्रीमती गीता घासी साहू, मोहला मानपुर (अजजा) - संजीव साहा, कांकेर (अजजा) - आशाराम नेताम, बस्तर (अजजा) - मनीराम कश्यप शामिल है।