हरेली पर्व एवं शंकर सिदार के जन्मोत्सव पर साहित्य संगोष्ठी का हुआ आयोजन

बसना (छत्तीसगढ़ महिमा)। 18 जुलाई 2023,
बसना विकास खंड के जमदरहा में हरेली त्यौहार एवं शंकर सिदार के जन्मोत्सव पर साहित्य संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तम सिंह चंद्रवंशी पूर्व समन्वयक कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती बून्दकुंवर बरिहा, विशिष्ट अतिथि संतोषी सिदार, घनश्याम सिदार,गणेश सिदार,दीक्षित चंद्राकर, सम्पति यादव एवं  ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
 सर्वप्रथम शंकर सिंह सिदार के जन्मदिन पर केक काट कर जन्म उत्सव मनाया गया। स्वल्पाहर के पश्चात् जिज्ञासा कुर्रे नन्ही परी के द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत की गई। जिसमें लोगों ने खूब तालियां बजाई। इस अवसर पर काव्य संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें सर्वप्रथम प्रेमचंद साव प्रेम के द्वारा शिक्षाप्रद कविताएं बच्चों को सुनाया। ललित भार प्रेरणाप्रद सन्देश देते हुए मनमोहक काव्य पाठ किया। धनीराम नन्द मस्ताना के द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत सुनाया जिसमें सभी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। ज्ञान सुधा का अमृत पी लो, विद्यार्थी का जीवन जी लो सुंदर कविता से डीजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर ने सभी बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। छोटी छोटी सुंदर कविता से सुकमोती चौहान रूचि ने साहित्य से जुड़ने के लिए सन्देश दी। तत्पश्चात गजलकार परशुराम चौहान के द्वारा सुंदर गजल का पाठ  किया।गणपत देवदास के द्वारा हास्य कविताओ से सभी को सराबोर कर दिया। अंत में बेटी पर रचना पाठ कर सभी को झकझोर करने में मजबूर कर दिया। शंकर सिदार रत्नेश ने शिक्षाप्रद काव्य पाठ किया। अंत में सभी को बधाई देते हुए डिजेन्द्र कुर्रे संकुल समन्वयक के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन गणपत देवदास के द्वारा किया गया।