मनुष्य और पतंग से सफलता जमीनी स्तर से जुड़ने के मिलते हैं प्रेरणा: मंत्री डॉ.डहरिया

आरंग (छत्तीसगढ़ महिमा)। 24 जुलाई 2023, डॉ. शिवकुमार डहरिया मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने मनुष्य और पतंग से सफलता जमीनी स्तर से जुड़ने के प्रेरणा को  सोशल मीडिया में साझा करते हुए कहा कि,वैसे तो पतंग किसी भी अवसर पर उड़ाया जा सकता है और इसका आनंद लिया जा सकता है। उड़ते हुए पतंग को जब आप ध्यान से देखेंगे तो उसकी ऊँचाइयाँ आपको जीवन में सफलता की ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करता है। किंतु यह बात भी ध्यान देने योग्य है कि पतंग चाहे असमान पर कितनी भी ऊँचाइयों पर रहे,वह ज़मीन से जुड़ाव रखता है। पतंग को इस बात का भली भाँति से ज्ञान होता है कि ज़मीन से जुड़े रहने में ही उसकी भलाई है। अन्यथा कटी पतंग दिशा विहीन होकर ज़मीन पर गिर पड़ता है। मनुष्य का स्वभाव भी ठीक वैसा ही होना चाहिए। चाहे सफलता की कितनी भी ऊँचाइयों पर आसीन हो जाए। उसे अपनों का साथ,पारिवारिक संस्कार,गुरु शिक्षा,विनम्र व्यवहार, वाचन में शिष्टता के माध्यम से सदैव ज़मीन से जुड़ा होना चाहिए। ये वे गुण है जिसके माध्यम से वह निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर होता रहेगा।