चंद्रदेव प्रसाद राय संसदीय सचिव की मौजूदगी में कांग्रेस के पदाधिकारियों की बिलाईगढ़ कार्यालय में बैठक संपन्न

बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 03 जुलाई 2023,  बिलाईगढ़ विधायक कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ ,सरसीवा एवं सोनाखान के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक संपन्न हुआ। इस बैठक में प्रदेश समंवयक LDM के पवन रात्रे,ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चोलेश्वर चंद्राकर उपस्थित रहे। बैठक में बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय ने सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों को भूपेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को जन - जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। वही युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों से बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा युद्ध स्तर पर इस अभियान को चलाने की निर्देश दिया। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में भी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में LDM के प्रदेश समंवयक पवन रात्रे व पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चोलेश्वर चंद्राकर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पदाधिकारियों को आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के संदर्भ में सारगर्भित चर्चा किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधि, कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।