डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 23 जुलाई 2023, भुनेश्वर शोभाराम बघेल डोंगरगढ़ विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ.ग. शासन के अनुशंसा से धर्म एवं संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा ग्राम ढारा विकास खंड डोंगरगढ़ में शीतला परिसर के पास धर्मशाला निर्माण विकास कार्य हेतु राशि - 5.00 लाख रूपए, ग्राम ठाकुर टोला को विकास खंड डोंगरगढ़ में शिव मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु राशि - 04.00 लाख रूपए ,01 ठाकुर टोला में ही शीतला मंदिर के पास धर्मशाला निर्माण कार्य के लिए 05.00 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। अवगत हो कि ग्राम ढारा एवं ठाकुर टोला में बहुत लंबे समय से ग्रामीणों जनों के द्वारा शीतला मंदिर परिसर में धर्मशाला निर्माण हेतु मांग की जा रही थी जो अब साकार हुआ है। ग्राम देवता मां शीतला प्रांगण में धर्मशाला निर्माण विकास कार्यों से ग्रामीणों जनों में हर्षोल्लास का वातावरण बना हुआ है। भुनेश्वर शोभा राम बघेल डोंगरगढ़ विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण निरंतर अपने क्षेत्र के आम जनता के बीच हमेशा उनके दुख सुख में साथ खड़े हो उनके समस्याओं को दूर करने तत्पर रहते हैं। क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे भुनेश्वर बघेल आम जनता के बीच जनाधार साबित करने वाले लोकप्रिय विधायक के रूप में जाने जाते हैं। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त जानकारी रामजी साहू निज सहायक विधायक डोंगरगढ़ एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के द्वारा दी गई।