आरंग (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 जुलाई 2023,
नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया का कहना है कि पिछले 2018 के विधान सभा चुनाव में पार्टी ने 36 वादे किए और सभी को पूरा किया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे आरंग विधानसभा क्षेत्र को छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पश्चात भी 18 वर्ष तक उपेक्षा का दंश झेलना पड़ा। राजधानी रायपुर में विकास की चकाचौंध से निकलते ही ग्रामीण रायपुर के इस क्षेत्र की दशा विकास में पिछड़े हुए गांव सदृश ही रहा। 15 वर्षो 03 पंचवर्षीय के बाद कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में बना तो आरंग विधानसभा क्षेत्र के नवीन नगर पंचायत चंदखुरी में स्थित श्रीराम के ननिहाल विश्व के एकमात्र माता कौशल्या मंदिर का पुनरोत्थान किया गया। चंदखुरी धर्म पर्यटन का केंद्र बन गया और इसकी चर्चा दुनिया भर में होने लगा है। भगवान श्रीराम के ननिहाल में उनकी 51 फीट ऊंचा भव्य प्रतिमा की स्थापना किया गया। माता कौशल्या व भगवान श्रीराम का आशीर्वाद इस क्षेत्र को मिला तो यहां की दशा ही बदल गया। धूसरित तंग गलियों की जगह चमचमाती फोरलेन व सिक्सलेन सड़कों का निर्माण विकास कार्य होने के साथ ही आरंग में विकास की चकाचौंध दिखने लगा है।
प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया आरंग के विधायक हैं जिसके सार्थक प्रयास चहुमुखी विकास इस इलाके के शहरीकरण को गति मिले है। 04 वर्ष में आरंग विधानसभा क्षेत्र विकास के नए सोपान छूने लगा है। साढ़े चार वर्ष पूर्व जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बना तब सबसे प्रमुख निर्णय यही ली गई कि राज्य में श्रीराम वनगमन पथ का विकास किया जाएगा। प्रदेश के 09 धार्मिक स्थलों का चयन किया गया जो श्रीराम से जुड़े हैं। चंदखुरी इनमें सबसे प्रमुख स्थल है। राम वनगमन पथ के माध्यम से क्षेत्र में बेहतरीन सड़कों का विकास हो गया। आरंग विधानसभा क्षेत्र में एक नगरपालिका व 03 नगर पंचायत क्षेत्र हैं जिनमें शहरी क्षेत्र में लागू होने वाली हर योजना का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन हुआ है। छत्तीसगढ़ महिमा के क्षेत्रीय टीम ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के सेमरिया, नरदाहा से लेकर मुनगी, पचेड़ा, बहनाकाड़ी, चंदखुरी, गोढ़ी,अमेरी, भानसोज, फरफौद, तुलसी, अकोली, भैंसा आदि गावों के साथ ही आरंग शहर के मतदाताओं से वहां हुए विकास और पिछले चुनाव में किए वादों को लेकर विस्तृत चर्चा किया गया। यहां की अधिकांश आबादी कृषि पर आधारित है। चंदखुरी के कारोबारी गिरवर सोनी ने बताया कि धान की कीमत अच्छे मिलने का असर यह रहा कि त्यौहार में ग्रामीणों ने सोने चांदी की खरीदी किया। ग्राम पंचायत नगपुरा के सरंपच संतोष साहू ने बताया कि गांव - गांव में तालाबों को बचाने के लिए अभियान चलाया गया। तालाबों के किनारे सीढ़ी निर्माण,सफाई व सौंदर्यकरण कार्य किया गया है।
*महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस के पैतृक
गांव गोढ़ी में होती है औषधीय खेती*
रायपुर लोकसभा क्षेत्र से 07 बार सांसद रहे और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस के पैतृक गांव गोढ़ी की तस्वीर भी विकास की कहानी बयां कर रहे है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोढ़ी को आयुर्वेद गांव का दर्जा दिया गया है। यहां लोगों ने अपने घर और खेतों में औषधीय पौधे लगाए हैं। पौराणिक कथाओं में राजा मोरध्वज की नगरी के रूप में प्रसिद्ध आरंग में प्राचीन शिव मंदिर है जहां दूर दूर से दर्शनार्थी आते हैं। आरंग विधानसभा क्षेत्र में नवा रायपुर से लगे हुए कुछ गांव आते हैं। यहां सेंध,राखी,कायाबांधा,बरौदा में नवा रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा किए गए विकास कार्यों से बदलाव साफ नजर आ रहा है। सेंध तालाब में वाटर स्पोर्ट्स की शुरुआत हुई है। राखी में नया थाना और डीएसपी की पदस्थापना से अपराध पर नियंत्रण हुआ है। पलौद के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट मैच होने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। रसनी के गोठान में काम करने वाली महिला स्व - सहायता समूह के सदस्य सरिता बाई, सुखतीन बाई ने बताया कि यहां गोबर से दीये,गमले और अन्य सामग्री बनाने की शुरुआत हुई है।
*हर बार बदल जाता है आरंग विधान
सभा क्षेत्र में विधायक*
छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद हर चुनाव में आरंग विधान सभा क्षेत्र में विधायक बदल ही जाता है। जोगी सरकार में भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस में आए आरंग के विधायक गंगूराम बघेल भले ही मंत्री बन गए,अगले चुनाव में मतदाताओं ने उन्हे नकार दिया। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित इस सीट पर गंगू राम बघेल 02 बार विधायक रहे, अब उनकी बेटी किरण बघेल भाजपा की राजनीति में सक्रिय है। यहां से भाजपा ने 03 बार संजय ढीढी को चुनाव मैदान में उतारा,जिसमें 02 बार जीत मिली। कांग्रेस से इस सीट पर गुरु रुद्र्कुमार और डॉ.शिवकुमार डहरिया विधायक बने। पिछले 2018 के चुनाव में भाजपा ने नवीन मारकंडेय का टिकट काट कर संजय ढीढी को उम्मीदवार बनाया। डॉ.शिवकुमार डहरिया ने 25,077 वोट से जीत दर्ज की जो अब तक की सबसे बड़ी जीत है। डॉ.डहरिया 2003 में पलारी, 2008 में बिलाईगढ़ और 2018 में आरंग से जीते, जबकि 2013 के चुनाव में वह बिलाईगढ़ सीट से हार गए थे।
*हर चुनावी वादा पूरा की,गांव में मिल रहा
रोजगार डॉ.डहरिया*
आरंग विधायक एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया का कहना है कि पिछले चुनाव में पार्टी ने 36 वादे किए,सभी को पूरा किया गया। किसानों का कर्ज माफ,धान खरीदी से लेकर बेरोजगारी भत्ता तक का वादा पूरा कर दिया गया। शराबबंदी के लिए कमेटी का गठन किया गया है,जिस पर शीघ्र फैसला होगा। क्षेत्र की 121 ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए राशि उपलब्ध कराई गई। क्षेत्र में बिजली की समस्या था। पहले महासमुंद से बिजली आपूर्ति होता था, लेकिन अब आरंग में 54 करोड़ की लागत से बिजली सब स्टेशन का निर्माण कराया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोड शेडिंग से मुक्ति मिली। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा,गरुवा,घुरवा, बाड़ी को क्षेत्र में सफलता पूर्वक लागू किया गया। पहले पलायन की समस्या था, लेकिन अब गांव में ही रोजगार मिल रहा है। अनेकों समाज को मजबूत बनाने के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया हैं।
*भाजपा सरकार के कार्यों का कर रहे उद्घाटन -
पूर्व विधायक नवीन मारकंडेय*
आरंग के पूर्व विधायक व भाजपा नेता नवीन मारकंडेय का कहना है कि आरंग क्षेत्र में कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट नहीं आया है। भाजपा सरकार के कार्यों का उद्घाटन डॉ.शिवकुमार डहरिया कर रहे हैं। मेरे कार्यकाल में पीजी कालेज भवन,रेस्ट हाउस का उद्घाटन हो गया था, उसी का डॉ.डहरिया ने एक बार फिर उद्घाटन कर दिया।
02 गौरव पथ स्वीकृत हुआ था, 20 करोड़ की लागत से पेजयल टंकी और पाइप लाइन की टेस्टिंग हो गया था, लेकिन अब मंत्री डा.डहरिया इसे अपना काम बता रहे हैं। इंडोर स्टेडियम,आउटडोर स्टेडियम,चिखली और तुलसी नाला का निर्माण मेरे कार्यकाल में हुआ हैं। इस कांग्रेस सरकार के साढ़े चार साल में सिर्फ सरकारी जमीन को विधायक और उनके करीबी नेताओं के नाम करने का खेल चल रहा है।
* विधान सभा क्षेत्र आरंग में घटता,बढ़ता रहा मतदान*
वर्ष मतदान -1993 69.52, वर्ष 1998 67.41,
वर्ष 2003 74.85, वर्ष 2008 67.00, वर्ष 2013 75.72, वर्ष 2018 76.83,
* वर्ष- विजेता- पार्टी- प्राप्त मत- हारे उम्मीदवार-
पार्टी- प्राप्त मत*
वर्ष 1993 गंगूराम बघेल - भाजपा - 33,730,
धरमदास महिलांग -कांग्रेस - 25,116,
वर्ष 1998- गंगूराम बघेल- भाजपा- 37,914
- गुरू विजय कुमार -कांग्रेस- 34,173,
वर्ष 2003 - संजय ढीढी- भाजपा- 48,556,
गंगूराम बघेल-कांग्रेस- 30,112,
वर्ष 2008 - गुरु रुद्रकुमार - कांग्रेस- 34,655,
संजय ढीढी- भाजपा- 33,318,
वर्ष 2013 - नवीन मारकंडेय- भाजपा- 59,067,
गुरू रूद्रकुमार -कांग्रेस- 45,293,
*आरंग विधानसभा की प्रोफाइल*
मतदाता पुरुष-102133, महिला- 99798, ट्रांसजेंडर - 07, कुल मतदाता - 201938,कुल मतदान- 155146,
मतदान प्रतिशत - 76.83, (निर्वाचन आयोग से मिले आंकड़े के अनुसार)।