बम्हनीडीह (छत्तीसगढ़ महिमा)। 24 जून 2023,
जैजैपुर विधानसभा अंतर्गत ब्लॉक बम्हनीडीह के विभिन्न गांवों में जाकर आम आदमी पार्टी जिला सक्ती के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया। जिसमें बम्हनीडीह के अलावा बिर्रा, बंसुला, तालदेवरी, सेमरिया, सोनाईडीह, पोडीशंकर, बनडभरा, कपिस्दा, भंवरेली, करनौद गांव में जाकर डोर टू डोर लोगों से जनसंपर्क कर आमंत्रण दिया। भरत लाल साहू जिला महामंत्री ने बताया है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार गांव गांव जाकर डोर टू डोर लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं और 2 जुलाई को बिलासपुर में होने वाले केन्द्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ महारैली में शामिल होने का आमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि महारैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी मुख्य रूप से शामिल हो रहे हैं। जिसमें शामिल होने के लिए जनसंपर्क कर लोगों से शामिल होने की आमंत्रण पहुंचा रहे हैं। महारैली में जैजैपुर विधानसभा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आम जनता शामिल होंगे।
जनसंपर्क में भरत लाल साहू जिला महामंत्री, रुपेन्द्र सिंह बघेल जिला सचिव एस सी विंग, लतेल प्रसाद करियारे जिला संयुक्त सचिव, मन्नु दास महंत जिला संयुक्त सचिव, लक्ष्मी आदित्य ब्लॉक अध्यक्ष, शिवनाथ टंडन सर्किल अध्यक्ष, कौशल जायसवाल सर्किल अध्यक्ष, मनोज भारद्वाज सर्किल अध्यक्ष, पन्ना लाल पटेल सर्किल अध्यक्ष, मोहन साहू सर्किल अध्यक्ष, सालु केंवट, बरत राम चंद्रा, मनोज साहू, चेतन प्रसाद साहू, मोती लाल देवागंन, चंदन धीवर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्ताशय की जानकारी आप नेता चंदन धीवर ने दी।