कलेक्टरने वृहद पौधारोपण करने अधिकारियों को दिए निर्देश

कलेक्टरने वृहद पौधारोपण करने अधिकारियों को दिए निर्देश 
गोतस्कर,पेट्रोल डीजल और खाद बीज की कालाबाजारी पर कार्यवाही के निर्देश 
सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 9 जून 2026/कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, जन शिकायत, ई-समाधान, कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदन के निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सारंगढ़ के झरियापारा में सड़क निर्माण क़ो जल्द गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने सीएमओ को निर्देश दिए। 
कलेक्टर ने अधिकारियों क़ो वृहद पौधारोपण करने, गोतस्कर, पेट्रोल डीजल और खाद बीज की कालाबाजारी पर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम आवास ग्रामीण और शहरी के प्रगति, स्वनिधि योजना, आंगनबाड़ी निर्माण, महतारी वंदन में ईकेवासी, विकास प्राधिकरण मद (मध्य क्षेत्र आदिवासी, छत्तीसगढ़ राज्य ओबीसी क्षेत्र, अनुसूचित जाति), सांसद आदर्श ग्राम योजना मद और धरती आबा के तहत जिले में अब तक प्रगतिरत विकास कार्यों का समीक्षा किया। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सरिया में अमृत मिशन 2.0, सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ जल आवर्धन योजना, समूह जल प्रदाय योजना और हर घर जल के प्रगतिरत कार्यों की जानकारी ली और बरसात के पहले सभी नल कनेक्शन के कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा, पीएम किसान सम्मान निधि का ईकेवायसी और एग्रीस्टेक पंजीयन, फौती नामांतरण, खाद वितरण, डबल लॉक में खाद भंडारण, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, बीज भंडारण, पीएम आशा योजना, पीडीएस राशन की उपलब्धता, भंडारण, समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन वितरण, पीएमसूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का समीक्षा किया।