रामकुमार यादव विधायक ने क्षेत्र के 10 वीं, 12 वीं टापर विद्यार्थियों को भ्रमण करा रहे दिल्ली

गजेंद्र बहादुर सिंह यादव संवाददाता मालखरौदा (छत्तीसगढ़ महिमा)। 19 जून 2023,
चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के 10वी ,12वीं के 141टापरों छात्र छात्राओं को विधायक राम कुमार यादव द्वारा दिल्ली भ्रमण कराया जा रहा है। जिससे विद्यार्थी गण दिल्ली भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों को देख महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। रामकुमार यादव क्षेत्र के जमीनी स्तर से जुड़े हुए लोकप्रिय चंद्रपुर के विधायक हैं वे निरंतर आम जनता से जुड़े रहते हैं और उनके सभी दुख सुख के क्षणों में सहभागिता सुनिश्चित कर जन समस्याओं को हमेशा दूर करने में लगे रहते हैं।
क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों को लेकर आम जनता काफी खुश नजर आ रहे हैं। 10 वीं, 12 वीं के विद्यार्थी गण दिल्ली भ्रमण के दौरान बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस मौके पर जनहित में कार्य करने पर सभी टापर विद्यार्थियों द्वारा विधायक के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया है।