बिलाईगढ़ विधानसभा के भिनोदा में छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का शुभारंभ चंद्रदेव प्रसाद राय ने किया

बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 01 अप्रैल 2023, चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक एवं संसदीय सचिव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के भिनोदा में छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का शुभारंभ किया। उन्होंने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वेक्षण से विभिन्न योजनाओं से वंचित हितग्राही भी अब नवीन सूची में शामिल हो पाएंगे और उन्हें पात्रता के अनुसार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ में हमारी भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार द्वारा लोगों के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत नवाचार का प्रयोग करते हुए जनता की आवश्यकता के अनुरूप नई - नई योजनाओं को लागू कर उनका बेहतर ढंग से संचालन जारी है। जिनकी सराहना देश के अन्य राज्यों में भी होने लगी है। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ सुश्री योगेश्वरी बर्मन व छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण में लगे अधिकारी कर्मचारी गण सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे जन प्रतिनिधि और ग्रामीण जन महिला पुरुष अधिक संख्या में उपस्थित थे।