विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ आगमन पर नगरीय प्रशासन श्रम मंत्री डॉ.डहरिया का किया गया भव्य स्वागत

बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 01 अप्रैल 2023, छत्तीसगढ़ प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया का विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ आगमन होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं क्षेत्र वासियों द्वारा जगह - जगह आतिशबाजी के साथ आत्मीय भव्य स्वागत किया गया। डॉ.शिवकुमार डहरिया विधानसभा क्षेत्र बिलाईगढ़ के पूर्व प्रथम विधायक वर्तमान नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन का बिलाईगढ़ नगर पंचायत आगमन होने पर स्थानीय निवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया गया। बिलाईगढ़ विधानसभा के प्रथम विधायक एवं वर्तमान कैबिनेट मंत्री डहरिया को अपने बीच पा कर लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मंत्री डॉ.डहरिया स्थानीय कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत बिलाईगढ़ पहुंचे थे। राजमहल में बिलाईगढ राजा साहब ओमकारेश्वर शरण सिंह से सौजन्य मुलाकात कर राजा साहब के पुत्र वधू को सफल दांपत्य जीवन की कामना के साथ शुभ आशीष प्रदान किया। इस अवसर पर राजा साहब ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए भविष्य की कार्य योजना से मंत्री डॉ.डहरिया को अवगत कराया। इसके बाद वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक सिंघानिया के निवास में उनके दिवंगत माता को श्रद्धा सुमन अर्पित कर परिजनों से मुलाकात की। तत्पश्चात पत्रकार शैलेंद्र देवांगन के निवास में कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ लोगों ने फूल माला से स्वागत करते हुए कई सारगर्भित विषयों पर चर्चा किया गया। जिस पर मंत्री डॉ.डहरिया ने यथाशीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके पश्चात मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया अपने पुराने निवास अधिवक्ता यज्ञ कुमार के यहां जा कर परिजनों से भेंट मुलाकात की जहां उपस्थित अधिवक्ताओं ने साल फुल माला से स्वागत किया गया।अधिवक्ता रामनिवास भट्ट के यहां मंत्री डॉ.डहरिया कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे,इसके पूर्व व्यापारी संघ के सदस्यों ने संगम चौक टिकरीपारा में नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री का आतिशबाजी के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। विधानसभा क्षेत्र भर से आए अनेक कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक चर्चा कर मंत्री डॉ.डहरिया को बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का निवेदन भी की गई। इसके पूर्व ग्राम पंचायत नरधा में डिप्टी कलेक्टर सरोज महिलांगे के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में मंत्री डॉ.डहरिया कार्यकर्ताओं सहित वरिष्ठ पत्रकार वनांचल क्षेत्र बया के कांग्रेसी नेता मनी राम पंकज,श्रीमती दीपांजलि पंकज सरपंच ग्राम पंचायत बया के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंत्री डॉ.डहरिया के साथ असंगठित कर्मकार मंडल के सदस्य राम शंकर साहू,बिलाईगढ़ राजा साहब ओमकारेश्वर शरण सिंह,नगर पंचायत बिलाईगढ़ पूर्व अध्यक्ष द्वारिका देवांगन,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के अध्यक्ष भागवत साहू,छत्रसाल साहू, गोपाल पांडे,पूर्व अध्यक्ष नेमीचंद केसरवानी,नल कुमार पटेल,अशोक सिंघानिया,राजू अग्रवाल,उग्रेश दुबे,जागेश्वर लहरे अधिवक्ता, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता प्राण लहरें,रामनारायण भट अधिवक्ता,अधिवक्ता संघ अध्यक्ष गणेश बंजारे,यज्ञ कुमार सिंह,एम.एल.जाटवर, पार्षद कन्हैया खूंटे,लखेश्वर देवांगन,भूपेंद्र यादव,प्रभाकर कर्ष, भोज राम जयसवाल,शेखर भट,सुनील सिंघानिया, मनोज देवांगन,बलराम देवांगन,नगर पंचायत भटगांव अध्यक्ष नर्मदा कौशिक, नगर पंचायत टुंड्रा अध्यक्ष मोती राम साहू, सतीश साहू,दिनेश देवांगन, रवि शंकर बंजारे सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण जन प्रतिनिधियों व कांग्रेस कार्यकर्ता गण अधिक संख्या में उपस्थित थे।