जनता कांग्रेस द्वारा बाबा साहब डॉ अंबेडकर का जन्म दिवस मनाया गया

मुंगेली (छत्तीसगढ़ महिमा)। 15 अप्रैल 2023,
 जनता कांग्रेस द्वारा बाबा साहब डॉ अंबेडकर के जन्म दिवस पर उनके चरणों में फूल अर्पण कर महेंद्र यादव ने बाबा साहब के संविधान के बारे में बताया डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान की  निर्माता को दुनिया बाबा साहब डॉ.बी.आर.अंबेडकर के नाम से जानती है। सन 1891 में इसी दिन मध्यप्रदेश के महू में बाबा साहब का जन्म हुआ था। महार जाति से तालुक रखने वाले डॉ अंबेडकर को जन्म के बाद से ही सामाजिक तौर पर जातिगत भेदभाव सहना पड़ा। शोषितों, कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए बाबा साहब ने बहुत संघर्ष किया।बचपन से मेधावी छात्र रहे बाबा साहब अंबेडकर न्यायविद,अर्थशास्त्री,राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में पहचाने जाने लगे। जाति व्यवस्था का दंश झेल चुके बाबा साहब अंबेडकर ने समाज में हर तबके को समानता दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। वह भारत देश के पहले कानून मंत्री बनाए गए। भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहब अंबेडकर के अनमोल विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। डॉ अंबेडकर जयंती को समानता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उक्त कार्यक्रम में जनता का जे.के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। जिनमें मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष जसपाल छाबड़ा, कार्यवाहक अध्यक्ष फूल सिंह महिलांग,शहर अध्यक्ष महेंद्र यादव अल्पसंख्यक अध्यक्ष मुमताज अली, कोषाध्यक्ष सुख प्रसाद बंजारे,अनु.जाति जिलाध्यक्ष कृष्णा बंजारे,ओमू दीवान,जितेंद्र आहिरे, कांता जांगड़े, तारनदास,शहर उपाध्यक्ष जय कांत केशरवानी,भागीरथी,रवि जोशी, कमल जोशी एवं अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर बाबा साहब डॉ अंबेडकर को याद किया गया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।