भाजपा का स्थापना दिवस पर अटल परिसर जिला कार्यालय मुंगेली में ध्वजारोहण विधायक पुन्नूलाल मोहले ने की

मुंगेली (छत्तीसगढ़ महिमा)। 07 अप्रैल 2023,
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस के अवसर पर  अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले व जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने किया। साथ ही  जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उदबोधन का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया। अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण के पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने निवास व बूथ में ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात कार्यकर्ता जिला भाजपा कार्यालय पहुँचे। जिला भाजपा कार्यालय में विधायक पुन्नूलाल मोहले व जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इसके अतिरिक्त भारत माता,पं दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कार्यकर्ताओं को उदबोधन का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया। विधायक पुन्नूलाल मोहले ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस व हनुमान जन्मोत्सव की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री के शब्दों को दोहराया कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से जी जान लगाकर कार्य करता है। जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी कार्यो से प्रभावित होने के कारण देश के युवाओं नागरिकों में देश प्रेम की भावना बढ़ी है। ऐसे में राष्ट्र विरोधी ताकतें भी अपना दखल देना जारी रखे हुए हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं को इनसे अपने समाज व देश की रक्षा के लिए सतत क्रियाशील रहना है और राष्ट्र एवं पार्टी को ऊंचाईयों पर ले जाना है। स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के सभी बुथों में ध्वजारोहण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उदबोधन का सीधा प्रसारण देखा गया।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला,सुनीलपाठक,आशीष मिश्रा,राणाप्रताप,शीलू साहू,किशोरी केशरवानी, प्रेम आर्य,मुकेश रोहरा,रामशरण यादव,प्रवीण सोनी,मो यूसुफ,उस्मान अली,लेखु साहू,जितेंद्र साहूअन्नू, चौहान आदि उपस्थित रहे।