776 महिला स्व सहायता समूह को 15 हजार की दर से 11 लाख 64 हजार राशि शासन द्वारा लाभान्वित

छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

मस्तूरी (छत्तीसगढ़ महिमा)। 03 अप्रैल 2023, जनपद पंचायत मस्तूरी क्षेत्र के महिला स्व सहायता समूह का संकुल स्तरीय वार्षिक आमसभा अधिवेशन मस्तूरी के प्राथमिक कन्या शाला प्रांगण में आयोजित किया गया। महिला समूह के वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में संकुल अध्यक्षको को संकुल के बारे में बताया गया एवं वित्तीय वर्ष 2022 - 23 के उपलब्धियों के बारे में चर्चा कर आगामी कार्य हेतु कार्य योजना तैयार किया गया। अधिवेशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें समूह की महिलाओं एवं नन्हे बच्चों के द्वारा शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में मस्तूरी,टिकारी,चिल्हाटी,सीपत, संकूलों में कार्यरत कैडरों को प्रशस्ति पत्र अतिथियों द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मस्तूरी विधानसभा के पूर्व विधायक दिलीप लहरिया,जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर,सभापति दामोदर कांत, देवेंद्र कृष्णन,मस्तूरी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह लहरे,ललित खुजूर,बीएल कुर्रे,मिथिलेश देवांगन,नोमेश तिवारी, जग मोहन साहू,उमेश श्रीवास आदि अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।