प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज विकास खण्ड बिलाईगढ,भटगांव परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने प्रदेश टीम का जोरदार स्वागत किया

  भटगांव (छत्तीसगढ़ महिमा)। 03 अप्रैल 2023, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद भतपहरी,संरक्षक विनोद भारती, प्रदेश प्रवक्ता रघुनाथ भारद्वाज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बंजारे का गत दिनों 01अप्रेल को जिला सारंगढ़ - बिलाईगढ प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष भोजराम अजगल्ले,यादराम हिरवानी के नेतृत्व में ब्लाक सचिव मनोज टंडन,परिक्षेत्र बिलाईगढ- अध्यक्ष हरि भास्कर,भटगांव परिक्षेत्र अध्यक्ष - शनी बंजारे के साथ क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार  स्वागत किया। इस अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद भतपहरी ने कहा कि समाज में ब्याप्त कुरीतियो को दूर करने,समाजिक,राजनीतिक और आर्थिक उन्मूलन के लिए काम करने हेतू समाजिक कार्यकर्ताओं को 
एकजुट हो कर, कार्य - योजना तैयार कर काम करने की अपील किया। संरक्षक विनोद भारती ने कहा आज हमें समाज कि ताकत बढ़ाने के लिए गांव - गांव जा कर बैठक लेकर समाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने,गांव चलो युथ जोड़ों अभियान को गति देने कि आवश्यकता है। 
पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बंजारे ने भी शुरूआत से अब तक प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज संगठन विस्तार को अवगत कराया एवं अपील किया। बैठक को प्रदेश प्रवक्ता रघुनाथ भारद्वाज, ब्लाक अध्यक्ष भोजराम अजगल्ले, यादराम हिरवानी,जिला पंचायत सभापति कविता प्राण लहरे,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लालजी हिरवानी,श्रीमती मनोज बाई खुटे,डा प्रताप कुर्रे, नीलकंठ चेलक,भुवनेश्वर नारंग,भानसिंग निराला सुरेश लहरें,ठनक राम टंडन,अशोक रत्नाकर, हीरा लाल सुमन, सुदर्शन बघेल,बहारता लहरे,विकास भारती, दिलीप रात्रे, संतोष निराला, नितेष महिलाने, सतीष लहरे, रोहित लहरे एवं काफी संख्या में पदाधिकारी गण एवं समाज सेवी उपस्थित थे।