दुर्ग (छत्तीसगढ़ महिमा)। 21 मार्च 2023,
प्रदेश स्तरीय रंग महोत्सव व कलाकार सम्मान समारोह, लोक कला यात्रा का आगाज कार्यक्रम ग्राम कौड़िया जिला दुर्ग में ऐतिहासिक आयोजित हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन,पदमश्री डॉ.आर.एस.बारले के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि पदमश्री डॉ. ममता चंद्राकर,पद्मश्री भारती बंधु,पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय,पद्मश्री अजय मंडावी रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता व आयोजन सुप्रसिद्ध लोक गायिका कविता वासनिक ने किया। प्रदेश स्तरीय इस कार्यक्रम में छग प्रदेश के सभी सुप्रसिद्ध लोक कलाकार- दुकालू यादव प्रेम चंद्राकर ,डेविड निराला, कंचन जोशी, हिमानी वासनिक,राजेन्द्र मिलन रंगीला,दिनेश जांगड़े,रामकुमार साहू अमृता बारले, परमानंद करियारे सहित प्रदेश भर के बड़े - बड़े नामचीन हस्ती उपस्थित थे। कर्मा दल,गेंड़ी नृत्य,फांग मंडली,पंडवानी गायन, पंथी नृत्य, चिकारा वादक, लीला मंडली,के सैकड़ो कलाकार, साहित्यकार, वरिष्ठ नागरिक, समाज सेवी को मंच से शाल श्रीफल शील्ड व प्रशस्ति पत्र के द्वारा सम्मान किया गया।
प्रदेश स्तरीय लोक कला यात्रा प्रदेश के 22 जिला में हो कर विशाल कार्यक्रम के सम्पन्न होगी।