मुंगेली (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 मार्च 2023,
भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव को लेकर गांव व शहरों में हर पोलिंग बूथ की कार्यकर्ता को विशेष जवाबदारी कार्य करना है ताकि आने वाले चुनाव में जीत का लक्ष्य हासिल करने में भारतीय जनता पार्टी एक - एक बूथ को मजबूत करने की रणनीति बना कर आगे बढ़ रही है। भाजपा का पूरा फोकस प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने में है। जिसके लिये भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान आरंभ किया है। जिसकी महत्वपूर्ण कार्यशाला अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई।जिसमें जिले के सभी मण्डलों के अध्यक्ष,महामंत्री सहित आईटी सेल,सोशल मीडिया व महिला प्रतिनिधि सहित पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था।
जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने स्वागत भाषण के साथ बूथ सशक्तिकरण के विषय वस्तु को प्रस्तुत किया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री एवं विधानसभा में उपनेता मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की बारिकियों को विस्तार से व आंकड़ों के महत्व के साथ बताया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ मजबूत हो, इसके लिये गंभीरता से पूर्ण प्रयास करने हैं। 31 मार्च तक बूथ सशक्तिकरण के समस्त कार्य पूरा करना निर्धारित किया गया है। गठित बूथ समितियां क्रियाशील रहे, इसकी चिंता करनी हैं। बूथ समितियों का सत्यापन भी आवश्यक किया गया है। बूथ के सशक्त होने का सीधा लाभ आसन्न चुनावों में पार्टी को मिलेगा। कवर्धा के पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष राम कुमार भट्ट ने कहा कि समूचे प्रदेश में बूथ सशक्तिकरण अभियान आरंभ किया गया है। जिले के सभी 659 बूथ को मजबूत बनाने मेहनत करनी है। इस महत्वपूर्ण अभियान में दृष्टि रखने विस्तारक व अल्पकालिक विस्तारक भी होंगे। उन्होंने आगे कहा कि महिला मोर्चा की टीम बूथ स्तर पर केन्द्र की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से सीधा संपर्क करेंगी, साथ ही महिलाओं के बीच पहुँच कर राज्य की पूरी तरह से फेल हो चुकी कांग्रेस सरकार की कुरीतियों को भी प्रमुखता से उजागर करने का कार्य करेंगी। डाटा एंट्री प्रशिक्षण सोशल मीडिया जिला संयोजक प्रदीप पाण्डेय ने दिया। कार्यशाला का संचालन महामंत्री गुरमीत सलूजा ने किया व आभार प्रदर्शन निश्चल गुप्ता ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में मुख्य रूप से विधानसभा में उपनेता व मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, पूर्व विधायक तोखन साहु,जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष पाठक,प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, लोरमी विधान सभा प्रभारी रामकुमार भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा मानिक लाल सोनवानी,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती वर्षा सिंह,जनपद पंचायत अध्यक्ष पथरिया श्रीमती ज्योति रिंकू सिंह,जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह,
धनी राम यादव,धनेश साहू, महामंत्री द्वय गुरमीत
सलूजा ,निश्चल गुप्ता,आईटी सेल जिला संयोजक
सुनील पाठक, नागेश्वर सिंह ,कार्यालय मंत्री कोटूमल दादवानी, राणाप्रताप सिंह,शंकर सिंह, महाजन जायसवाल,विश्वास दुबे,मुकेश रोहरा, एवं अन्य
कार्यकर्त्ता गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे।