गिरौदपुरी धाम गुरू दर्शन मेला में पैदल यात्रियों को सतनामी समाज जिला धमतरी द्वारा ससम्मान कर किए रवाना

धमतरी (छत्तीसगढ़ महिमा)। 18 फरवरी 2023, संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म तपो महिमा भूमि गिरौदपुरी धाम में वार्षिक भव्य संत समागम विशाल गुरु दर्शन मेला 24 से 26 फरवरी 2023 को 3 दिवसीय माह फाल्गुन के पंचमी, छठ, साते को आयोजित होने जा रहे हैं। जिसमें गुरू दर्शन मेला में संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों द्वारा यात्रा के लिए पैदल यात्रियों का जत्था वार्ड दानिटोला से निकल कर शहर भ्रमण करते हुए गिरौदपुरी धाम के लिए रवाना हुए हैं। गिरौदपुरी धाम गुरू दर्शन मेला जाने वाले पैदल यात्री में  परसराम सतनामी, रवि सतनामी,छोटू सतनामी,समीर सतनामी,खुशमान सतनामी,महेश सतनामी,यशवंत सतनामी,दौलत सतनामी,परमानन्द सतनामी,दीपक सतनामी,धालसिंग सतनामी,गंगाराम सतनामी,चेतन सतनामी,भुवन लाल सतनामी रवाना हुए। 
गिरौदपुरी धाम गुरू दर्शन मेला के लिए पैदल यात्रियों का सम्मान सतनामी समाज जिला धमतरी द्वारा पुष्प वर्षा कर किया गया। पैदल यात्रियों को संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी के चरणों में चढ़ाने के लिए वार्ड वासी ने श्रीफल व राशि दे कर ससम्मान विदा किये। 
 पैदल यात्रियों का सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बतौर शामिल हुए रमेश कुमार लहरे संरक्षक सतनामी समाज कल्याण समिति जिला धमतरी एवं जिलाध्यक्ष अजाक्स डॉ.सुरेंद्र कुर्रे संभाग अध्यक्ष अजाक्स एवं संरक्षक सतनामी शासकीय सेवक संघ जिला धमतरी , भूषण जांगड़े अध्यक्ष सत.शास.सेवक संघ, कपिल देशलहरा सचिव कर्मचारी कांग्रेस छत्तीसगढ़,कोमल सम्भाकर वरिष्ठ समाज सेवी,विनोद ढिढोलकर   जिलाध्यक्ष युवा सतनामी समाज धमतरी थे। 
वक्ताओं में रमेश कुमार लहरे ने कहा सतनामी समाज संस्कृति एवं संस्कार से परिपूर्ण है। सर्वोच्च नाम सतनाम के जपने गुरु परम्परा को मानने वाले समाज है, हमे पूरे गौरव सम्मान और अभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए। हमे हमारे संस्कृति पर अभिमान करना चाहिए। 
डॉ सुरेंद्र कुर्रे ने कहा हमारा समाज छत्तीसगढ़ के मूर्धन्य समाजो में से एक है। गर्व करने वाली बात है कि छत्तीसगढ़ के धमतरी व अन्य जिलों में अधारी मंडल जैसे कई मालगुजार है और थे। समाज को आजादी के बाद अजा वर्ग में शामिल कर समाज के चरित्र को धूमिल किया गया। आज के लोग शाकाहार और सात्विक होते है  जो समृद्ध संस्कृति के परिचायक है।