डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 14 अक्तूबर 2022, भुनेश्वर शोभा राम बघेल डोंगरगढ़ विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ.ग. शासन के प्रयास से उनके क्षेत्र के जिले राजनांदगांव के ग्राम चिचका से आमदानी मार्ग लंबाई 1.20 किमी पुल - पुलिया निर्माण विकास कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 139.98 (एक करोड़ उन्नतालिस लाख अंठानबे हजार) रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया गया हैं। जिससे लंबे समय से दुर्गम सड़क को लेकर लोगों द्वारा लगातार सुगम बनाने की मांग किया जाता रहा था। अब प्रशासकीय स्वीकृति मिलने से सुगम सड़क निर्माण विकास कार्य कराए जाने से आस पास क्षेत्र के ग्राम वासियों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध होंगे। भुनेश्वर शोभा बघेल के द्वारा अपने क्षेत्र के आम जनता की सभी गतिविधियों को लेकर उनके समस्याओं को दूर करने हमेशा सार्थक प्रयास किया जाता रहा हैं। जिसके कार्यों से क्षेत्र के आम जनता काफी प्रभावित हैं। उक्त निर्माण विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र वासियों में हर्ष व्याप्त हैं। सभी ने ताम्रध्वज साहू मंत्री लोक निर्माण विभाग छ.ग.शासन, भुनेश्वर शोभा राम बघेल डोंगरगढ़ विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ.ग.शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।