युवा कांग्रेस जिला,विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण परिचय सम्मेलन में शामिल हुए चंद्रदेव प्रसाद राय, श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े

सारंगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 14 अक्तूबर 2022,
 नवीन जिला सारंगढ़ - बिलाईगढ़ के प्रथम युवा कांग्रेस  जिलाध्यक्ष ललित साहू व सभी युवा कांग्रेस जिला एवं विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण एवं परिचय सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में चंद्रदेव प्रसाद राय संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े सारंगढ़ विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ.ग.शासन ने किया।मुख्य अतिथियों द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी गण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की गई।
उन्होंने कहा कि आप सभी खुब काम करें खुब आगे बढे। आशा है आप सब जन - जन तक कांग्रेस की रीति नीति विचार को पहुंचाने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग सदस्य पुर्षोत्तम साहू, जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार, गोल्डी नायक, ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरसीवाँ अध्यक्ष पंकज चंद्रा,ताराचंद देवांगन, साहू समाज जिलाध्यक्ष तोषराम साहू, बिलाईगढ़ जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजा अग्रवाल, अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस प्रदेश समन्वयक मुंद्रिका राय,जिला पंचायत सदस्य विक्रांत साहू,जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सहदेव सिदार एवं समस्त कांग्रेस पदाधिकारी,युवा कांग्रेस पदाधिकारी,NSUI पदाधिकारियों सहित हजारो की संख्या में लोग उपस्थित रहे थे। सभी नव निर्वाचित कांग्रेस के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करा कर उन्हे हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आगामी विधान सभा चुनाव में संगठन को जमीनी स्तर पर समर्पित भाव से जुड़ कर कार्य करने पर जोर दिया गया। साथ ही शासन प्रशासन द्वारा संचालित जनहित कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता के बीच प्रचार प्रसार करते हुए पार्टी संगठन में जोड़ कर मजबूती प्रदान करने तत्पर रहने को कहा गया। उक्त कार्यक्रम में सभी कांग्रेस पार्टी के अतिथियो के बीच युवा कांग्रेस निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण एवं परिचय सम्मेलन संपन्न हुआ। 
जिसमे जिले भर के विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण शहरी क्षेत्रों के पदाधिकारी गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।