भटगांव ( छत्तीसगढ़ महिमा )। 05 सितंबर 2022,
नवीन जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ अंतर्गत आने वाले ग्राम गदहाभाठा के गौठान में अव्यवस्था से किसानों की फसल को पशुओं से भारी क्षति पहुंचाई जा रही है। संतोष कुमार चन्द्रा उप सरपंच,गजानंद सिंह रोजगार सहायक सचिव द्वारा रात्रि शाम को गौठान के मुख्य गेट को खोलने से सभी मवेशी गांव के किसानों की खेत की फसल को नुकसान कर दे रहे हैं। सुबह छोड़े गए पशुओं को गौठान में एकत्र कर बंद किया जा रहा हैं। गौठान के फेसिंग तार खंबे जगह - जगह टूटे इर्द गिर्द पड़े हुए हैं और पैरा चारा पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से भूखे प्यासे में कई पशु वहीं पर मृत पाए गए हैं। ग्राम पंचायत सरपंच गौठान की अव्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान नहीं दे कर बेसुध हो अपने आप में मस्त हैं। दिन रात ग्राम के किसान अपने खेतों की फसल की रखवाली करने में उनके हालत पस्त हैं। तो गांव में गौ धन न्याय योजना गौठान निर्माण पशुओं की सुव्यवस्था के लिए बनाई गई हैं वह किस काम का हैं। मुक पशुओं की जाने जा रही हैं तो किसानों की फसल को क्षति पहुंच रहे हैं। ग्राम पंचायत द्वारा शासन प्रशासन के योजना तहत गौठान निर्माण कर खानापूर्ति करते दिख रहे हैं। उनके लाचार गौठान व्यवस्था से आम जनता किसानों को नुकसान के अलावा कोई लाभ होते नहीं दिख रहे हैं। तस्वीरे सच्चाई बयां कर रहे हैं। इससे पहले भी यहां का समाचार जनहित में चलाई गई थी।