भीम रेजिमेंट के कार्यों नीतियों से प्रभावित हो करजिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़ के 45 से अधिक लोगों ने सदस्यता ली


    बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 16 सितंबर 2022,
भीम रेजिमेंट के पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार के नियत से बैठक कर सदस्यता अभियान चलाया।
 बैठक में 45 से अधिक लोग भीम रेजिमेंट में शामिल हुए। बैठक में मनीष चेलक ने कहा कि हमारे संगठन में हर कार्यकर्ता भीम रेजिमेंट के रीति - नीतियों से प्रभावित हो कर कार्य करता है। कोई भी कार्यकर्ता संगठन के प्रति सकारात्मक कार्य करके ही बड़े पदों पर निरंतर आगे बढ़ता है। हमारे संगठन में कार्यकर्ता संगठन की सबसे मजबूत कड़ी होता है। चर्चा में उन्होंने कहा कि भारत में सामाजिक परिवर्तन से जुड़ा कोई भी आंदोलन डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को दरकिनार करें ये संभव नहीं है। डॉक्टर अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन छुआछूत और जातिवाद जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष में लगा दिए। इसी बीच वह गरीब पीड़ित और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे।
मनीष चेलक ने युवाओं को संगठित रहने की अपील की। उन्होंने कहा आज के युवाओं को बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है।
वही इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी संयोजक मनीष चेलक,जिलाध्यक्ष शिव भास्कर,बिलाईगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश साण्डे स्टूडेंट यूनियन जिलाध्यक्ष बीरेंद्र कमल सहित वरिष्ठ नागरिक गण और महिलाएं युवा लोग विभिन्न स्थानों से पहुंचे अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।