बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 16 सितंबर 2022,
नवीन जिला सारंगढ़ - बिलाईगढ़ अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत परसाडीह के वार्ड 2 - 3 जांगड़े मुहल्ले के बीच मुख्य मार्ग से लगा हुआ आस पास तक 2 फीट से अधिक जल भराव कीचड़ पानी बदहाल स्थिति से वार्ड वासियों छात्र छात्राओं आम जनता को आवागमन करने में विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा हैं।
ग्राम पंचायत के सरपंच दीपेंद्र कुमार जाटवर द्वारा जल की निकासी नाली निर्माण कराने कोई सुध नहीं लिया जा रहा हैं। जबकि शासन प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं के तहत नाली मुहल्ले की साफ सफाई जल निकासी के स्वच्छता के नाम से राशियों की हेरा फेरी किया जाता रहा हैं। यहां विकास के नाम से खानापूर्ति कर सरपंच अपने मनमानी कर जनहित कार्यों को प्रभावित कर अपने स्वार्थ सिद्ध करने में लगे हुए हैं। जिनके कारनामे किसी से नहीं छिपी हैं। मुहल्ले के आस पास के लोगों की मकान की नीव आंगन जल भराव से गीले सिड आ कर मकान के दीवाल धसने क्रेक होने के साथ सांप बिच्छू जहरीले जीव जंतुओं की काटने की भय बना रहता हैं। जिनके समस्याओं को लेकर कोई पहल नहीं किया जाना अपना सच्चाई बयां तस्वीरे सबके सामने स्पष्ट है। यहां बीच बस्ती में प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव की बिलाईगढ़ विधान सभा क्षेत्र की कार्यालय संचालित होते रहे हैं। जहां विभिन्न स्थानों से पहुंचे जरूरत मंद लोगों को आवागमन करने में विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा हैं। इस मुहल्ले को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रथम सांसद पूर्व मंत्री विधायक स्व. श्री रेशम लाल जांगड़े के नाम से जांगड़े मुहल्ले के नाम से जाना जाता हैं। जहां की दुर्दशा आज बद से बत्तर हो गए हैं जिनसे सरपंच की विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की पोल खुलते दिख रहे हैं जो राहगीरों आम जनता से नहीं छिपा है। आए दिन प्रिंट सोशल इलेक्ट्रानिक मीडिया की सुर्ख़ियो में आते रहें हैं।
वार्ड वासियों को आस पास कि आज नहीं तो कल गांव के सरपंच मुहल्ले की जल निकासी की उपाय करेंगे। ग्राम पंचायत के 3 वर्ष प्रगतिरत होते हुए भी कोई सुधार नहीं होने से ग्रामीण जन त्रस्त हैं और सरपंच जन समस्याओं के समाधान करने के बजाय उनके तमसा देख रहे अपने आप में मस्त हैं।