मुंगेली (छत्तीसगढ़ महिमा )। 07 सितंबर 2022,
जिले मुंगेली से तेजवंत बर्मन पेशे से शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं जिन्होंने सोशल मीडिया में जनहित को लेकर संदेश जारी कर बताया कि विगत दिनों उनकी भांजी श्रीमती रामेश्वरी अनिल माथुर को स्वास्थगत गंभीर समस्या हो गई थी। जिसके कारण राजधानी रायपुर की निजी अस्पताल श्री नारायणा हॉस्पिटल में उनकी ईलाज चल रहा था। जिसकी उपचार के लिए आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री निवास रायपुर में सम्पर्क करते ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा "मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना" 2020 से संचालित किया गया हैं जिसके तहत श्रीमती रामेश्वरी अनिल माथुर ग्राम फुलवारी कला विकास खंड लोरमी तहसील लालपुर जिला मुंगेली निवासी को तत्काल 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति प्रदान किया गया। श्रीमती रामेश्वरी अनिल माथुर ने आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति करने पर मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, मुख्यमंत्री सचिवालय के सम्मानीय जन सहयोगी गणों सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का सहयोग मार्गदर्शन मिला वह सराहनीय रहा। जिस पर प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया हैं।