बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़ महिमा)। 07 सितंबर 2022, कलेक्टर रजत बंसल ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभागृह में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 के तहत 37 विद्यालयों का सम्मान किया गया। राज्य कार्यालाय के निर्देशों का पालन करते हुए समग्र शिक्षा मिशन के तहत पोर्टल में पंजीकृत 2282 विद्यालयों में से पांच स्टार प्राप्त 197 विद्यालयों का भौतिक सत्यापन मूल्यांकन कर्ता (संकुल शैक्षिक समन्वयक) द्वारा कराया गया तथा भौतिक मूल्यांकन उपरांत मूल्यांकन कर्ताओं द्वारा पोर्टल में इसकी प्रविष्टि की गई। कलेक्टर रजत बंसल द्वारा जिले के सभी विद्यालयों को पोर्टल में पंजीयन हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिणाम स्वरुप जिले लगभग 97 विद्यालयों ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार हेतु पोर्टल में अपना पंजीयन किया। जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु 38 शालाओं (सर्वोच्च अंक प्राप्त कुल 08 तथा उपश्रेणी में चयनित 30 ) तथा राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु 14 शालाओं का स्तर वार ( सर्वोच्च अंक प्राप्त 08 तथा उप श्रेणी में सर्वोच्च अंक प्राप्त 06) का स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार पोर्टल में नामांकन किया जाना था। उक्त पुरूस्कार वितरण के दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा, डीएफओ के.आर. बढ़ई,जिला मिशन समन्वयक आर.सोमेश्वर राव, सहायक कार्यक्रम समन्वयक मनोहर लाल साहू, मनहरण लाल साहू,जहीर अब्बास,खिलावन वर्मा एवं जिला समन्वयक योगेश यदु सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।