भीम रेजिमेंट ने बिलाईगढ़ मुख्यालय पहुंच जर्जर सड़क की स्थिति को लेकर निकाली जन आक्रोश रैली

 छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 31 अगस्त 2022,
विधान सभा क्षेत्र मुख्यालय पहुंच मार्ग अत्यंत जर्जर व तालाब में तब्दील हो चुका है। सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क बिलाईगढ़ के सड़कों की तस्वीर देख कर लोगों के मन में संदेह होने लगा है। विधानसभा का जिक्र आते ही मस्त साफ-सुथरी सड़क की तस्वीरें हमारे दिमाग में दौड़ने लगती है लेकिन बिलाईगढ़ पहुंच मार्ग कुछ और ही बयां कर रही है। जर्जर सड़क की स्थिति को लेकर भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़ ने जन आक्रोश रैली निकाली।
 संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी संयोजक मनीष चेलक ने कहा कि सड़क की हालत से बिलाईगढ़ शासन प्रशासन  को कई बार अवगत कराया गया है। लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। क्षेत्र के हजारों लोग प्रतिदिन इसी मार्ग से हो कर बिलाईगढ़ मुख्यालय पहुंचते हैं। इसके बावजूद यह मार्ग हमेशा उपेक्षित रहा है। सड़क की हालत ऐसी है कि वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल होता है।इस सड़क पर रोजाना वीवीआइपी से लेकर आम लोग फंसते हैं लेकिन हालत नहीं बदल रहे हैं सभी गाड़ियां पानी भरे गड्ढे में गोते खाते हैं। सफर की शुरुआत टूटी सड़क से होती है करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद सड़क का नजारा माथे पर चिंता की लकीरें लाने वाला है सड़क की बदहाली के करण सुबह से शाम और रात तक यहां दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। वही इस जन आक्रोश रैली में जिलाध्यक्ष शिव भास्कर, उपाध्यक्ष शुभम महिलांगे, जिला प्रभारी अजय चेलक, स्टूडेंट यूनियन जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कमल एवं सलीम नवरत्न सहित अन्य लोग अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।