भुनेश्वर बघेल ने अपने क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत को दिए निर्माण विकास कार्य की सौगात

छत्तीसगढ़ महिमा डोंगरगढ़। 16 अगस्त 2022, 
भुनेश्वर बघेल डोंगरगढ़ विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन ने अपने क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत में ग्रामीण जनों की मूलभूत सुविधाओं मांग को लेकर निर्माण विकास कार्यों की सौगात दी हैं। जिसमे शामिल हैं विधान सभा क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत विधायक निधि प्रभारी मंत्री मद से प्रस्तावित स्वीकृत प्रदाय निम्नांकित विकास खंड अंतर्गत ग्राम व ग्राम पंचायत में दी गई हैं। जिसमे विकास खंड राजनांदगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत भैसातरा में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य हाई स्कूल में लागत राशि 03.50 लाख रूपए, ग्राम पंचायत खपरीकला में सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य 06.00 लाख रूपए, ग्राम पंचायत जरही में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (शीतला मंदिर पास) 02.00 लाख रूपए, ग्राम डंगनिया ग्राम पंचायत तिलाई में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (शीतला मंदिर पास) 06 .00 लाख रूपए, ग्राम मालाडबरी ग्राम पंचायत बहेराभाठा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 06 .50 लाख रूपए, ग्राम पंचायत बघेरा में व्यावसायिक परिसर निर्माण कार्य 08 .00 लाख रूपए,
 ग्राम ढाबा ग्राम पंचायत अमलीडीह में सी सी रोड निर्माण कार्य (सरकारी कुआ से शेख  रहीम के घर तक) 04.50 लाख रूपए, ग्राम भरकाटोला ग्राम पंचायत सहसपुर दल्ली में मंच निर्माण कार्य 02.00 लाख रूपए,
 ग्राम पंचायत मनगटा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (पटेल पारा में) 06.50 लाख रूपए, ग्राम पंचायत खैरा (ब) सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (यादव पारा में) 06.50 लाख रूपए और विकास खंड खैरागढ़ अंतर्गत आने ग्राम गाड़ाघाट ग्राम पंचायत झीकादाह में व्यावसायिक परिसर निर्माण कार्य 06.00 लाख रूपए,
ग्राम पंचायत चिचका में सी सी रोड निर्माण कार्य (चिचका कुरुभाठ मार्ग) 05.00 लाख रूपए, ग्राम पंचायत सिरसाही में सी सी रोड एवं पक्का नाली निर्माण कार्य 06.00 लाख रूपए, ग्राम पंचायत देवरी सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (सिन्हा पारा में) 05.00 लाख रूपए,
ग्राम बनबोड ग्राम पंचायत भंडारपुर में सी सी रोड निर्माण कार्य (वार्ड नंबर 14 संतोष पाण्डेय घर से शिव घर तक) 05.00 लाख रूपए, ग्राम पंचायत खम्हारडीह सी सी रोड निर्माण कार्य (वार्ड नंबर 09 में) 05.00 लाख रूपए, ग्राम पंचायत परसाही में मंच निर्माण कार्य( हनुमान मंदिर के पास) 02.00 लाख रूपए और विकास खंड डोंगरगढ़ अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नागतराई में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (पटेल पारा में) 06.50 लाख रूपए,ग्राम लोहझरी ग्राम पंचायत कसकसा में पचरी निर्माण कार्य (स्कूल तालाब में) 04.00 लाख रूपए, 
ग्राम पंचायत भैसरा में मंच निर्माण कार्य (वार्ड नंबर 06 में) राशि 02.00 लाख रूपए, ग्राम बड़े कुसमी ग्राम पंचायत कुसमी में मंच निर्माण कार्य (सरस्वती ठिहा पास) राशि 02.00 लाख रूपए। उक्त कार्य विधान सभा क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत विधायक निधि प्रभारी मंत्री मद से प्रस्तावित स्वीकृत  21 निर्माण विकास कार्य शामिल हैं। स्वीकृति मिलने पर उक्त ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्राम पंचायत वासियों ने भुनेश्वर बघेल डोंगरगढ़ विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के प्रति आभार व्यक्त किया है। भुनेश्वर बघेल निरंतर अपने क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए आम जनता के बीच पहुंच कर उनके दुख सुख में हमेशा साथ खड़े हो कर जन समस्याओं को दूर करने तत्पर रहते हैं। उनके कार्यों से क्षेत्र की आम जनता जन प्रतिनिधि गण खुश हैं, अपने क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों की सौगात शासन प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से स्वीकृति प्रदान कर विकसित किया जा रहा हैं। तभी तो आम जनता कहते हैं विकास की ओर बढ़ रहा डोंगरगढ़,गढ़ रहा नवा छत्तीसगढ़।