छत्तीसगढ़ महिमा पामगढ़। 15 अगस्त 2022,
जिला जांजगीर के विधान सभा क्षेत्र पामगढ़ अंतर्गत नवीन ग्राम पंचायत सिर्री में सरपंच श्रीमती कल्पना मनोज कुमार लहरे ने आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत भवन और प्राथमिक शाला स्कूल में तिरंगा झंडा फहराया कर सलामी दी।
देश के आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले अमर शहीद वीर जवानों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देश भक्तों को याद कर उन्हे नमन किया गया। छात्रों ने राष्ट्रीय राज्य गीत गा कर तिरंगे झंडे को सलामी दी और भारत माता अमर शहीद वीर जवानों देश भक्तों की कुर्बानियों को याद कर जय हिन्द वन्दे मातरम् की जय घोष लगाई गई।
श्रीमती कल्पना मनोज कुमार लहरे सरपंच द्वारा उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान छात्र छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं,पंच गण ग्राम वासी अधिक संख्या में उपस्थित थे।