जिले बलौदा बाजार के विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ की विकास खंड कसडोल अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत टुण्ड्रा थाना गिधौरी पहुंच मुख्य मार्ग देश की आजादी के 75 वर्ष बाद और सरकार की 4 वर्ष प्रगतिरत होते हुए भी अत्यंत पिछड़ा हुआ जर्जर हालत में तब्दील हो चुका जस की तस पड़ा है। जन प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारियों को लंबे समय से मार्ग को सुगम बनाने की मांग किया जाता रहा हैं पर उपेक्षित कर झूठे आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ा जाता रहा हैं।
यहां की बात करे तो 22 नवंबर 2012 से ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बना टुण्ड्रा उतने दिनों बाद यहां की आवागमन की मुख्य साधन का सुधार नहीं हो पाया। उपेक्षा की शिकार हो कर एक ग्राम पंचायत से विकास की दृष्टिकोण में अत्यंत पिछड़ गए हैं। ये तस्वीर सच्चाई बयां कर रहे हैं। आए दिन सड़क दुर्घटना घटते रहें हैं और छात्र छात्राओं आम जनता को आवागमन करने में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। यहां के जन प्रतिनिधि गण शासन प्रशासन द्वारा नगर पंचायत टुण्ड्रा थाना गिधौरी मुख्यालय पहुंच मार्ग को नवीन सुगम निर्माण विकास कराने कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
आए दिन प्रिंट सोशल इलेक्ट्रानिक मीडिया में समाचार प्रकाशित किया जाता रहा हैं। पर भी जन समस्या जस की तस पड़े पिछड़ा दिखाई दे रहे हैं। आस पास क्षेत्र और नगर पंचायत टुण्ड्रा वासियों को लंबे समय से आज भी आस है कि जल्द जर्जर मार्ग सुगम बनेंगे।
अब देखना यह होगा कि लंबे समय से आम जनता छात्र छात्राओं क्षेत्र वासियों की मांग को प्रमुखता से लेकर विभागीय अधिकारियों शासन प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान दिया जाता हैं या नहीं।