छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 09 अगस्त 2022,मुंगेली जिले के लोरमी नगर पंचायत में बड़ा उलटफेर हो सकता है। लोरमी नगर पंचायत अध्यक्ष अंकिता रवि शुक्ला के खिलाफ बीजेपी के 5 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पारित करने की मांग कलेक्टर राहुल देव से किया है। पार्षदों ने ज्ञापन में लोरमी नगर पंचायत अध्यक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से अविश्वास प्रस्ताव पारित करने की मांग किया है।
अविश्वास प्रस्ताव की मांग के बाद से सियासी पारा तेज हो गया हैं। आशंका जताया जा रहा है कि अध्यक्ष की कुर्सी जेसीसीजे के खेमे से जा सकती है, क्योंकि लोरमी नगर पंचायत के 15 वार्डों में कांग्रेस के 6, बीजेपी के 5 तो वहीं जेसीसीजे के 4 पार्षद हैं। वहीं बीजेपी पार्षदों ने जेसीसीजे के नगर पंचायत अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कलेक्टर राहुल देव इस मामले की सुनवाई 10 अगस्त को करेंगे, जिस पर तय होगा कि अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार योग्य है या नहीं।