राजा देवरी थाना पुलिस के द्वारा अवैध शराब विक्रेताओ के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी

 छत्तीसगढ़ महिमा गिरौदपुरी। 26 जुलाई 2022,
 पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा जिला के सभी थाना/ चौकी प्रभारी को अवैध रूप से संचालित कर रहे जुआ, सटटा,आबकारी एक्ट वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है एवं सक्त कार्यवाही किये जाने हेतु जारी निर्देश के पालन में थाना प्रभारी निरी.किशोर सोनी के नेतुत्व में थाना राजादेवरी पुलिस द्वारा मुखबीर लगा कर 01मामले में 12 बल्क लीटर महुआ अवैध शराब कीमती 2400 रूपए गत दिनों 25.07.2022 को जप्त किया गया है। 01. थाना राजा देवरी के अपराध क्रमांक 111 /  22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट में आरोपी घसिया राम बिजवार पिता धर्म सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी राजादेवरी थाना राजादेवरी को विधिवत गत दिनों 25.7. 2022 को गिरफ्तार कर जुडिशल रिमांड में जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में पुलिस थाना प्रभारी किशोर सोनी का विशेष मार्गदर्शन रहा और पूरे पुलिस स्टाफ थाना राजा देवरी का विशेष योगदान रहा। लगातार अवैध शराब कोचिया अपराधियो पर सख्त कार्यवाही किए जा रहे हैं। जिनसे अपराधियो के हौसले पस्त हैं।