छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 20 जुलाई 2022,
अनुसूचित जाति के मंत्री गुरु रुद्र कुमार,डॉ.शिवकुमार डहरिया ने आरक्षण का पूरा लाभ देने व सतनाम धर्म को छ.ग. प्रदेश में मान्यता और विधान सभा क्षेत्र में सामान्य सीट से भी अनुसूचित जाति के योग्य व्यक्ति को टिकट देने की मांग मुख्यमंत्री से किया गया।
छ.ग. प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग विभाग और नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग के केबिनेट मंत्रियों द्वारा अपने अनुसूचित जाति के लिए कोर्ट की पाबंदी खत्म होते ही अनुसूचित जाति वर्ग को आबादी के अनुपात में तत्काल आरक्षण का पूरा लाभ दिए जाने की मांग प्रमुखता से किया।
यह लाभ कांग्रेस सरकार के कार्यकाल 2018 से लागू हो एवं पदोन्नति में भी लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को उनका हक अधिकार मिलना चाहिए।
कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने सतनामी समाज के जन भावनाओ के अनुरूप सतनाम धर्म को मान्यता प्रदान करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष अनुसूचित जाति वर्ग के कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदाधिकारी जन प्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में सभा के बीच प्रमुखता से मांग किया गया।
दोनों अनुसूचित जाति वर्ग के मंत्रियों ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने पिछली जन गणना में जान बूझ कर अनुसूचित जाति की संख्या को कम किया गया।
जिस समय जन गणना हुई उस समय अनुसूचित जाति वर्ग के बहुतायत लोग पलायन में गए हुए थे।
इसलिए अनुसूचित जाति वर्ग की जन संख्या कम दर्ज हुई हैं। जब सभी समाज की जन संख्या बढ़ रही है तो अनुसूचित जाति की संख्या कैसे कम होगी यह विचारणीय और चिंता की बात है। प्रदेश में उचित न्याय व शासकीय योजनाओं का बराबर लाभ मिलना चाहिए।
अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष राज कुमार अंचल के द्वारा आहूत कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक राजीव भवन में गत दिनों 19 जुलाई 2022 को आयोजित हुई, जिस बैठक में अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया, कई मंत्री,आयोग निगम मंडल के अध्यक्ष भी इस दौरान अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे। बैठक में डॉ.प्रेमसाय टेकाम मंत्री अनुसूचित जाति जन जाति आदिम जाति कल्याण विभाग छ.ग.भुनेश्वर बघेल डोंगरगढ़ विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ.ग.पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, पी.आर.खूंटे पूर्व सांसद, प्रेमचंद जायसी पूर्व प्रत्यासी लोक सभा जांजगीर चांपा,पार्षद सुंदर जोगी व प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों से पहुंचे कांग्रेस कमेटी के नेता कार्यकर्ता गण और साथ में पामगढ़ विधानसभा से हृदय प्रकाश अनंत सहित अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे थे।