भुनेश्वर बघेल डोंगरगढ़ विधायक की अनुशंसा से नहर लाइनिंग के लिए 452.43 लाख की मिला स्वीकृति

  छत्तीसगढ़ महिमा डोगरगढ़। 7 जुलाई 2022,
भुनेश्वर बघेल डोंगरगढ़ विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की अनुशंसा से चार करोड़ 52 लाख 43 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। जिस पर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए डोंगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से भूपेश बघेल की सरकार बनी है एवं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के द्वारा लगातार किसान हित में फैसला ले रहे हैं इसी कड़ी में डोगरगढ़ विधानसभा के पुलान्दूर से छिपा डोढकी तक नहर नाली निर्माण एवं लाइनिंग कार्य होगा। जिससे लगभग 500 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई होगा तथा डंबोरा जलाशय में पानी लाने एवं घोटिया की कृषि भूमि की सिंचाई रकबा बढ़ाने के लिए डोगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल की सक्रियता के कारण 15 वर्षों तक बंद रहे बरनारा एनीकट नहर नाली का कार्य प्रारंभ किया गया है।
 जिसका काम लगभग 75 परसेंट पूर्ण हो चुका है इनके बनने से पानी की आवक बढ़ जाएगा जो ढारा से होते हुए छीपा, ढोलकी के किसानों के खेतों तक पानी जाएंगे। स्वीकृति मिलने पर डोगरगढ़ विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिसमें जिला पंचायत सदस्य पुष्पा वर्मा, डोगरगढ़ मंडी अध्यक्ष मुरली वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सुरेश सिन्हा, जनपद पंचायत सदस्य मनोज सिन्हा, किसान नेता गोकुल वर्मा, फिरंगी पटेल, रामू खुटेल, महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लता साहू, पिछड़ा वर्ग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फत्तू वर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहेल खान, किसान कांग्रेस अध्यक्ष जयचंद ठाकुर, जिला कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री नेतराम साहू, चुम्मन साहू विधायक प्रतिनिधि, राजू वर्मा, कमलेश वर्मा, आरती वर्मा, सरपंच ओमप्रकाश लिल्हारे, केश राम नंदेश्वर, शामसाय टानडेकर, राजू राजपूत, पंच राम चंदेल एवं अन्य क्षेत्र वासियों किसान ग्रामीण जनों ने भुनेश्वर बघेल डोंगरगढ़ विधायक की किसान ग्रामीण जनों की हित में सिंचाई सुविधा का कार्य को विशेष प्राथमिकता से स्वीकृति दिलाने पर उन्हे धन्यवाद ज्ञापित किया गया हैं।