सरसीवाँ, नगर पंचायत भटगाँव में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कुल खुलने पर क्षेत्र वासियो ने चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक बिलाईगढ़ एवं संसदीय सचिव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जताया आभार जताया है।
ग्राम पंचायत सरसीवाँ और नगर पंचायत भटगाँव के लोगों सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण जनों जन प्रतिनिधियों द्वारा चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक एवं संसदीय सचिव के निवास कार्यालय गृह ग्राम बालपुर पहुंच कर शिक्षा व्यवस्था के लिए सार्थक प्रयास करने पर उन्हे पुष्प गुच्छ भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
श्री राय ने अपनी पुरानी शिक्षकीय कार्यों को याद साझा करते हुए कहा कि जहां - जहां शिक्षा के दीप जलते है, वहां - वहां विकास की लौ जगमगाती है।
अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा आज समय और क्षेत्र की मांग है। अंग्रेजी वैश्विक भाषा है। खास कर वैज्ञानिक, मेडिकल, इंजीनियरिंग पढ़ाई में अंग्रेजी का महत्व अधिक है। अंग्रेजी अच्छी तरह से नही जानने के कारण बच्चे वैश्विक प्रतियोगिता में शामिल नही हो पाते। गांव-गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ सके। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमारी कांग्रेस सरकार ने प्रदेश भर में सरकारी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोल रहें है।
चंद्रदेव प्रसाद राय अपने क्षेत्र अंतर्गत छोटे बड़े आम जनता की समस्याओं को समाधान करने तत्पर रहते हुए उनके दुख सुख में हमेशा साथ खड़े मिलते हैं।
जन चौपाल कार्यक्रम आयोजन कर उन्होंने पूरे क्षेत्र के विभिन्न आश्रित ग्राम व ग्राम पंचायत नगर पंचायत में भ्रमण कर जमीनी स्तर पर आम जनता की समस्याओं से अवगत हो उनके निराकरण करा सार्थक प्रयास करने में जुटे हुए हैं।