छत्तीसगढ़ महिमा पामगढ़। 26 जून 2022,
छत्तीसगढ़ ज्ञान ज्योति हायर सेकंडरी स्कूल पामगढ़ जिला जांजगीर की प्रतिभावान छात्रा कु.हेमपुष्पा बंजारे अपनी मेहनत और लगन के दम पर आज दिखा दी की वे डॉ.बन सकती है। कक्षा 11 वीं से दृढ़ संकल्प लेकर आगे बढ़ी। संघर्षमय राह में कभी न भटकी नहीं हताश विचलित हुई। एक ही मंजिल था वह है डॉक्टर बनाना और वह बन गई। प्राचार्य डॉ. राजा राम बनर्जी ने कहा आप पर गर्व है कि आप हमारे संस्थान की विद्यार्थी रही हैं। कु.हेमपुष्पा बंजारे शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ग्राम भदरा में हमारे संस्थान के संस्थापक कोषाध्यक्ष प्रह्लाद कुमार दिब्य का शिष्या थी। वे जानते थे कि ये नन्ही सी बच्ची आगे चल कर कुछ न कुछ करेगी और हेमपुष्पा को अपने संस्थान छत्तीसगढ़ ज्ञान ज्योति हायर सेकंडरी स्कूल पामगढ़ में भर्ती कराया।
हेमपुष्पा आगे बढ़ती गई, कक्षा 12 में छत्तीसगढ़ की टॉप टेन सूची में स्थान बना।कर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ अंचल और समाज को गौरवान्वित किया।
जब मन में आगे बढ़ने की जुनून हो तो उसे कौन रोक सकता है। पी.एम.टी.की परीक्षा उत्तीर्ण कर बता दी कि हां मैं डॉक्टर बन सकती हूँ।
छत्तीसगढ़ ज्ञान ज्योति हायर सेकंडरी स्कूल पामगढ़
संस्था द्वारा तत्काल इस प्रतिभावान छात्रा की सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित कर 51000/ रुपये देकर सम्मानित किया था। ठीक इसी तरह सतनाम एजुकेशन फाउंडेशन और प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से बहुत समाज के लोगों ने बेटी हेमपुष्पा बंजारे को सहयोग कर उनके हौसला अफजाई करने में मदद किया था।
साथ ही के.आर. झारिया और डॉ.रविकांत दास को कभी नहीं भूलाया जा सकता हैं जिन्होंने हम सभी के हौसला अफजाई की।
आज दिल गदगद है कि हमारी बेटी डॉक्टर बनकर आ गई। आप हमारे संस्थान की प्रथम डॉक्टर हैं और दो लोग भी बहुत जल्दी डॉक्टर बन कर आने वाली है।
प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से जितने साथियों ने बेटी को डॉक्टर बनने में सहयोग किया।
डॉ.राजाराम बनर्जी ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि आप सभी का आभार,धन्यवाद। छत्तीसगढ़ ज्ञान ज्योति हायर सेकंडरी स्कूल पामगढ़ जिला जांजगीर संस्था परिवार और समस्त समाज की ओर से डॉ.बेटी हेमपुष्पा बंजारे को अशेष शुभकामनाएं दी गई।