छत्तीसगढ़ महिमा गिरौदपुरी। 24 जून 2022,
जिला बलौदा बाजार के विकास खंड तहसील मुख्यालय विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ के वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनाखान छत्तीसगढ़ के प्रथम अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर नारायण सिंह की जन्म भूमि में मुख्य मार्ग स्थल हेली पैड के सामने कुर्रू पाठ दर्शनीय स्थल पहुंच के लिए वन विभाग द्वारा सीढ़ी कांक्रीटीकरण मार्ग निर्माण की गई हैं। जहां मोहन दास मानिकपुरी द्वारा संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की प्रचार प्रसार संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों की सुविधा उपलब्ध कराने अपने काबिज भूमि पर सतनाम सत्संग भवन जैतखाम स्थापना कराने समाज सेवा जनहित कार्यों के लिए जमीन को दान में दी गई हैं। जिनको राज कुमार कैवर्त वन विभाग में पदस्थ चौकीदार द्वारा शासन प्रशासन की अवहेलना कर अपने निजी स्वार्थ सिद्ध करने जबरन बल पूर्वक बेजा कब्जा कर संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों के आश्रय छाया विश्राम स्थल निर्माण विकास कार्य को प्रभावित किया जा रहा हैं।
जिनके ऊपर भू राजस्व अधिनियम के तहत करवाई करा सामाजिक विकास उत्थान जनहित कार्यों को आगे बढ़ाते हुए सार्थक प्रयास करने तत्परता दिखाई जा रही हैं।
"सतनामी समाज के एकमात्र परिवार 70 वर्षो से सोनाखान में हैं निवासरत"
सतनामी समाज के स्व.श्री जगनथिया बंजारे 70 वर्षो से सोनाखान में निवासरत रहें थे और वर्तमान में उनके सुपुत्र नवरतन बंजारे बचपन से ही साथ में रहे यहीं पले बढ़े हैं,जिनके नाम से खेती बाड़ी भूमि भी हैं। यहां इतने दिनों से एकमात्र सतनाम पंथ के अनुयाई रहते हैं।
ये लोग पूर्व में वर्तमान पुलिस चौकी सोनाखान रंग मंच के पीछे निवासरत हो जीवन यापन करते आ रहे थे।
अब गिरौदपुरी धाम मुख्य मार्ग हेली पैड छात्रावास के सामने कूर्रू पाठ दर्शनीय स्थल पहुंच के किनारे निवास कर जोड़ा जैतखाम पक्की मकान निर्माण किए हुए हैं। जिनके यहां सोनाखान और गिरौदपुरी धाम मेला सहित विभिन्न समय वर आने जाने वाले सतनाम पंथ समाज के लोगों को आश्रय दे संत समाज के लिए भोजन पानी व्यवस्था कर जन सेवा कार्य किया जा रहा हैं।
" कूर्रू पाठ के दर्शनार्थियों को नवरतन बंजारे कराते हैं निशुल्क पेयजल व्यवस्था"
मुख्य मार्ग किनारे कूर्रू पाठ देव दर्शनीय स्थल पहुंच मार्ग पर आवागमन के लिए वन विभाग द्वारा कैंपा मद से कांक्रीटीकरण सीढ़ी बनाई गई हैं और ग्राम पंचायत द्वारा वहीं पर कूड़ेदान घर निर्माण कार्य कराएं गए हैं।
जहां कोई भी हैंड पंप बोर पेय जल व्यवस्था हेतु खनन नहीं की गई हैं। नवरतन बंजारे द्वारा अपने निवास जोड़ा जैतखाम सतनाम भवन पास पेय जल की समुचित व्यवस्था के लिए बोर खनन किए गए हैं। उन्ही से वीर नारायण सिंह की जन्म कर्म भूमि सोनाखान आने वाले राहगीरों संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों को निशुल्क पेय जल व्यवस्था कराने जन सेवा का कार्य किया जा रहा हैं।
छत्तीसगढ़ के प्रथम अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर नारायण सिंह की जन्म कर्म भूमि होते हुए आज भी ग्राम पंचायत सोनाखान मूलभूत सुविधाओं को लेकर अत्यंत पिछड़ा हुआ हैं। जिन्हें कसडोल मुख्यालय से काट कर नवीन तहसील बनाने की घोषणा कर शीघ्र यहां सुचारू रूप से संचालित स्थापित करने पहल चल रहे हैं।
पुलिस चौकी प्राथमिक शाला स्कूल की पुराने खप्पर छानी युक्त भवन में संचालित अव्यवस्था के साथ देखी जा रही हैं जिन पर शासन प्रशासन गृह जेल विभाग ध्यान नहीं दे रही हैं। जिला महासमुन्द के विकास खंड मुख्यालय पिथौरा से बया होते सोनाखान और कसडोल मुख्यालय गिरौदपुरी धाम से जुड़े आवागमन के मुख्य मार्ग आज भी अत्यंत जर्जर हालत में तब्दील जस की तस वर्षाकालीन में गड्डे कीचड़ पानी और अन्य समय में धूल प्रदूषण जर्जर जान लेवा दुर्घटना ग्रस्त सड़क से यहां सोनाखान आवागमन करने वाले त्रस्त रहते हैं।
शासन प्रशासन द्वारा हमेशा वीर नारायण सिंह की जन्म कर्म भूमि और संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म तपो भूमि गिरौदपुरी धाम दोनों पूरे देश विदेश छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रसिद्ध होते हुए जन सुविधाओं मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर उपेक्षा की शिकार होते रहे हैं।