जीवित को मृत बता फर्जी किसान किताब से लाखों रुपये का आहरण की गई धोखाधड़ी की मामला दर्ज

  छत्तीसगढ़ महिमा सरायपाली। 27 जून 2022,
जिला महासमुंद के सरायपाली आरक्षी केन्द्र के अंतर्गत ग्राम मोखापुटका में जीवित व्यक्ति को मृत बता कर फर्जी किसान किताब से करीबन 1 लाख रूपए से अधिक राशि  आहरण कर धोखाधड़ी की गई हैं। जिस पर सख्त कार्रवाई करने मामला दर्ज किया गया है। कृष्णा चौधरी पति चैतन्य चौधरी ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम मोखापुटका थाना व तहसील सरायपाली जिला महासमुंद की रहने वाली है। उसके ससुर का नाम रवि लाल चौधरी है जिनकी मृत्यु गत दिनों  11.08.2018 को हो चुकी है उनके नाम से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा सरायपाली के बचत खाता क्रमांक 124000 260 132 संचालित था जिसका नामिनी उनकी सास प्रियावती को नियुक्त किया गया था। जिसमें उनकी सास की धान बिक्री की राशि करीब एक लाख रुपए से अधिक राशि जमा था। जिसे उनके जेठ मुकेश चौधरी आत्मज रविलाल चौधरी द्वारा उसकी सास प्रियावती चौधरी के जिवित रहते हुए मृत बता कर अपना नाम नामिनी के रूप में जोड़ कर फर्जी तरीके से संपूर्ण राशि निकाल लिया एवं किसान किताब क्रमांक पी 0724718 का फर्जी पट्टा बना कर फर्जी तरीके से उनके ससुर स्व.रविलाल चौधरी का फौती कटवा लिया है। जिस पर पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।