छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर-चाम्पा। 27 जून 2022,
कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर ग्राम पिहरीद तहसील मालखरौदा में राहुल साहू के रेस्क्यु के लिए खोदे गए गड्ढे को सुरक्षा की दृष्टि से बेरिकेडिंग कर दी गई है। यहाँ पुलिस की ड्यूटी लगा कर यहाँ आने से लोगों को रोका जा रहा है। किसी तरह की दुर्घटनाएं न हो इसके लिए सुरक्षा के साथ आम नागरिकों को यहाँ आने जाने पर रोक लगाई गई है। कलेक्टर ने गड्ढे के चारों तरफ बेरिकेडिंग लगा कर गड्ढे को पाटने के निर्देश दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर यहाँ बेरिकेडिंग की गई है।