इस सरकार में सरपंच आज सिर्फ नाम के रह गए : चरणदास तेहरवंश

 छत्तीसगढ़ महिमा पलारी। 1 जुलाई 2022 गत दिनों   28 जून को जिला बलौदा बाजार के जनपद पंचायत पलारी के सरपंच संघ अध्यक्ष चरण दास तेहरवंश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताए है कि आज पलारी विकास खण्ड व जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सरपंचों की हालत बहुत ही हाल बेहाल हो चुका है। इस शासन के योजना में किसी भी ग्राम पंचायतों के सरपंच को कुशल सरपंच जैसा नहीं लग रहा है। जन प्रतिनिधि परेशान है जैसे जनपद पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र में अपने मद से ग्राम की राशि का स्वयं कार्य करा रहे है। हमारे प्रदेश की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरपंचों को 50 लाख
तक की स्वीकृत कार्य को करा सकने का हवाला दिया गया है इनका मेन कारण है। क्षेत्र के जन प्रतिनिधि की आदेश प्रदान कर चुका है। उसके बाद भी शासन प्रशासन ठेकेदारी से काम को कराया जा रहा है। शासन प्रशासन मौन है। सरपंच लोग उसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य भी अपने छत्तीसगढ़ शासन के महत्वकांक्षी मद की राशि का काम करा रहे है। योजना नरवा गरूवा घूरवा बड़ी व यहां तक की विधायक मद की राशि गौठान की सभी कार्य मनरेगा से का यही हाल होता है आज पलारी विकास खंड में पंचायतों में मंडी बोर्ड से काम स्वीकृत मनरेगा की मटेरियल पेमेंट 2 साल तक नही हो पाया है कर्ज में सरपंच जो आज सरपंचों के साथ खिवाड़ हो रहा कर्ज में डूबा हुआ है। सरपंच कर्ज में मर रहे है इसकी चिंता किसी को भी नही है। शासन प्रशासन मौन है।
 आज पलारी विकास खंड विकास की नाम से विकास कार्य ढप पड़ा हुआ है। आखिर सरपंच करे तो करे क्या। मैं हमारे क्षेत्र के विधायक संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू से एवं हमारे प्रदेश की मुख्या से मांग करता हुं कि सरपंचों को अधिक से अधिक राशि विकास कार्य के लिया दिया जाय और जनपद निधि जिला निधि विधायक निधि की राशि का कार्य व 50 लाख तक की स्वीकृत कार्य को सरपंच स्वयं करा सके। वही सरपंच संघ अध्यक्ष की मांग का समर्थन ब्लाक के पदाधिकरियों ने भी की जिसमे सरपंच संघ के संरक्षक हीरा सिंह खंडेलवाल उपाध्यक्ष सुखदास बंजारे, दोलेश शिवदयाल साहू प्रवक्ता, रूखमणी तेहरवंश, खिलेंद्रकुमार चंजतमल, गणेश शंकर जायसवाल गायत्री चेतन कन्नौजे, किरण संतोष बघेल, कामराज वर्मा, बिसवहा गायकवाड, विशेसर वर्मा, हीरामणि, बसंत जांगड़े, सहित 103 ग्राम पंचायतों के सरपंच ने किया है।