छत्तीसगढ़ महिमा कोशीर। 10 जून 2022,
श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े सारंगढ़ विधायक के मीडिया प्रभारी गोल्डी कुमार लहरे को एक और बड़े जिम्मेदारी लोकसभा आईटी सेल कांग्रेस का महासचिव की मिला है। वे ग्रामीण अंचल के सक्रिय संघर्षशील युवा पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं। अपने स्तर पर समर्पित भाव से मिले जिम्मेदारियों को निष्ठा पूर्वक निभाते रहे हैं।
अपने सरल स्वभाव कर्मठता कार्यों से आम जनता के बीच लोक प्रियता हासिल किए हुए हैं।
उनके कार्य लगन को देखते हुए पार्टी संगठन ने लोकसभा आईटी सेल कांग्रेस का महासचिव बनाएं गए हैं। गोल्डी कुमार लहरे को एक और बड़े जिम्मेदारी मिलने पर श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े सारंगढ़ विधायक सहित क्षेत्र के विभिन्न जन प्रतिनिधियों पार्टी के कार्यकर्ता और मित्र गणों द्वारा लोकसभा आईटी सेल कांग्रेस का महासचिव नियुक्ति होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।